Apple iPhone 16 Production: क्या आप भी नई iPhone 16 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? तो आपको बता दें कंपनी एक बार फिर Google और Samsung के बाद ‘पुष्पा’ स्टाइल एंट्री ले सकती है। इस साल 10 सितंबर को नई सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। रेगुलर मॉडल से लेकर प्रो और प्रो मैक्स मॉडल का डिजाइन सामने आ गया है। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में तो इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी इस बार प्रो मॉडल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने वाली है। दरअसल द इलेक्ट्रिक ने सप्लाई चेन की जानकारी दी है, जिसमें Apple के प्रोडक्शन प्लान का खुलासा हुआ है।
एप्पल बनाएगा 9 करोड़ iPhone
Apple इस साल लगभग 90.1 मिलियन यानी 9 करोड़ iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन करने की तैयारी कर रहा है, जो पिछले साल के टारगेट से थोड़ा ज्यादा है। कंपनी खास तौर से iPhone 16 Pro Max पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिसका प्रोडक्शन पिछले साल की तुलना में बढ़कर 33.2 मिलियन यूनिट यानी 3.3 करोड़ होने की उम्मीद है। यह कुल प्रोडक्शन का लगभग 37% होगा।
iPhone 16 Pro का बढ़ेगा प्रोडक्शन
iPhone 16 Pro का प्रोडक्शन भी बढ़कर 26.6 मिलियन यूनिट होने की उम्मीद है। हालांकि, iPhone 16 Plus मॉडल का प्रोडक्शन पिछले साल की तुलना में कम होकर केवल 5.8 मिलियन यूनिट रह जाएगा। ऐसा लगता है कि प्लस मॉडल की मांग लगातार कम हो रही है।
ये भी पढ़ें : बॉस को भेज दिया गलत Email? तो जान लें अनसेंड करने का तरीका; बच जाएगी नौकरी
क्यों Pro मॉडल पर जोर?
iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल Apple के लिए सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक हैं। इन मॉडल्स में बेहतर कैमरे, ज्यादा रैम और कई खास फीचर्स होते हैं, जिसके कारण इनकी कीमत भी अधिक होती है। इसलिए, इन मॉडल्स का प्रोडक्शन बढ़ाने से Apple का रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, Plus मॉडल की घटती मांग के कारण, Apple इस मॉडल को अगले साल तक बंद भी कर सकता है और किसी नए मॉडल को पेश कर सकता है।
Plus मॉडल की जगह आएगा ये मॉडल?
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple मौजूदा iPhone Plus मॉडल की जगह एक नए ‘iPhone 17 Air’ मॉडल को 2025 में लॉन्च कर सकता है। अगर यह सच हुआ, तो iPhone 16 Plus इस सीरीज का आखिरी ‘Plus’ मॉडल हो सकता है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple iPhone 17 Air को एक किफायती ऑप्शन की तरह पेश करेगा, जो कि मौजूदा iPhone SE सीरीज की तरह होगा। हालांकि, इस नए मॉडल में कुछ ऐसे फीचर्स भी होंगे जो इसे iPhone 17 और iPhone 17 Pro से अलग बनाएंगे।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines