Apple iPhone 16 Pro Max Manufacturing Cost: एप्पल ने सितंबर में अपने हालिया इवेंट के दौरान भारत और ग्लोबल मार्केट में नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी। रेगुलर iPhone 16 मॉडल से लेकर प्रो मैक्स मॉडल में इस बार भी कई अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं, जो लोगों को फिर से नया मॉडल खरीदने पर मजबूर कर रहे हैं। अगर आप आईफोन सिर्फ फोटोग्राफी के लिए यूज करते हैं तो आईफोन 16 सीरीज का कैमरा बटन खास आपके लिए ही है जो आपको कैमरा पर फुल कंट्रोल देता है।
इस बार भी चार मॉडल
इस बार भी कंपनी ने नई सीरीज में चार नए मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश किया है। जिनकी प्राइस लगभग पिछली आईफोन 15 सीरीज जितना ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं एप्पल के सबसे टॉप-एंड iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कितनी है। शायद आज ये जानने के बाद आप भी वो ‘Phir Hera Pheri’ का डायलाग बोलने पर मजबूर हो जाएंगे। चलिए पहले इस सीरीज का सभी मॉडल्स की कीमत जानें…
Apple iPhone 16 Series: भारत में कीमत
- iPhone 16 – कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है।
- iPhone 16 Plus – स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है।
- iPhone 16 Pro – 1,19,900 रुपये
- iPhone 16 Pro Max – 1,44,900 रुपये (256GB) में आता है।
iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज के सबसे महंगे फोन की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट लॉन्च प्राइस की तुलना में आधे से भी कम है। TD Cowen की रिपोर्ट के अनुसार, 256GB iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में Apple को लगभग $485 यानी लगभग 40,700 रुपये का खर्च आता है। इसमें कंपोनेंट, बॉक्स और असेंबली प्रोसेस भी शामिल है।
iPhone 15 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 15 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट $453 यानी लगभग 38,000 रुपये थी। यह नए मॉडल की तुलना में लगभग $32 सस्ता था। वहीं, iPhone 16 की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट $416 यानी लगभग 34,900 रुपये है, जबकि iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट $395 यानी लगभग 34,000 रुपये थी।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 17 में होगा सबसे बड़ा बदलाव, बटन हो जाएंगे गायब? देखें नई रिपोर्ट
iPhone का ये है सबसे महंगा कंपोनेंट
iPhone 16 Pro Max में सबसे महंगा कंपोनेंट डिस्प्ले और रियर कैमरा मॉड्यूल है। दोनों के मैन्युफैक्चरिंग में $80-$80 का खर्च आता है। जबकि iPhone 16 में डिस्प्ले सबसे महंगा कंपोनेंट है। इतना ही नहीं Apple अक्टूबर 2024 में एक और इवेंट आयोजित कर सकता है जिसमें कंपनी नए Mac और iPad पेश कर सकती है।
आ रहे है ये नए प्रोडक्ट
Apple अक्टूबर 2024 में एक और इवेंट आयोजित करेगा। कंपनी इस इवेंट के दौरान नए Mac और iPad पेश कर सकती है। पिछले साल भी Apple ने नए MacBook Pro और iMac मॉडल की घोषणा करने के लिए एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया था। नए लॉन्च में अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
4 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
6 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
9 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
11 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines