Apple iPhone 16 Pro Leaks: एप्पल सितंबर 2024 में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगा। लाइनअप में सबसे पॉपुलर हैंडसेट में से एक यकीनन iPhone 16 Pro होगा। ‘PRO’ मॉडल हमेशा से अपने कम्फर्टेबल फॉर्म फैक्टर के कारण सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, वहीं डिवाइस में सभी फ्लैगशिप फीचर्स लगभग ‘प्रो मैक्स’ जैसे होते हैं। कहा जा रहा है कि यह ट्रेंड इस साल भी जारी रहेगा। Apple इसे iPhone 15 Pro की तुलना में ज्यादा बड़े अपग्रेड दे सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं…
A18 Pro Processor
आगामी ‘प्रो’ iPhone में 3nm A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो A17 Pro की जगह लेगा। प्रोसेसिंग में अपग्रेड के अलावा, चिपसेट को AI कामों के लिए एक नया न्यूरल इंजन मिल सकता है। ग्राफेन-बेस्ड सिस्टम और बैटरी के लिए फोन बेहतर थर्मल एफिशिएंसी के साथ आ सकता है। डिवाइस में वाई-फाई 7 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X75 5G मॉर्डम का स्पोर्ट मिल सकता है जो फोन की कनेक्टिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
Bright Display
मैकरूमर्स ने बताया है कि कंपनी एसडीआर मोड में ज्यादा ब्राइटनेस दे सकती है। इस मोड में अब आपको जल्द ही 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जो 2021 के बाद एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। अगर यह लीक सच हो जाता है, तो इसका मतलब है कि इस खास मोड में भी आपको ज्यादा ब्राइटनेस मिलेगी। HDR और आउटडोर ब्राइटनेस 1,600nits और 2,000nits पर देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : Apple IPhone 16 से भी जबरदस्त होगा IPhone 17, होंगे 4 बड़े बदलाव
Camera
iPhone 16 Pro में बेहतर कैमरा आउटपुट के लिए अपग्रेडेड 48MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही, 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर हो सकता है। टेलीफोटो के लिए, डिवाइस 5x जूम सपोर्ट के साथ Tetra Prism Zoom लेंस पेश कर सकता है।
iOS 18 और AI
Apple इस साल पूरे लाइनअप में AI फीचर्स के साथ सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव ला सकता है। स्मार्ट सिरी, ऐप्स में ऑन-डिवाइस एआई और क्लाउड-बेस्ड एलएलएम सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी जून में WWDC 2024 में सॉफ़्टवेयर से जुड़े सभी डिटेल्स शेयर कर सकती है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines