Apple iPhone 16 Price Discount and Offers: एप्पल हर साल नया मॉडल पेश करता है और इस बार कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज को पेश किया है, जिसे खरीदने के लिए अभी भी कई लोग इंतजार में हैं। दिवाली से पहले शुरू होने वाली सेल का इंतजार कई आईफोन लवर्स को है। एप्पल की ओर से अपने प्लेटफॉर्म पर आईफोन दिवाली ऑफर दिया जा रहा है जहां से ग्राहक 5000 रुपये की छूट के साथ आईफोन 16 ले सकते हैं।
फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी आईफोन 16 को 5000 रुपये तक की छूट के साथ मिल रहा है। हालांकि, हम आपको एक ऐसे खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आईफोन 16 को 10 हजार रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है।
यहां iPhone 16 हुआ सस्ता!
एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 16 इंस्टेंट डिलीवरी का दावा करने वाली वेबसाइट पर 10 हजार रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। जेपटो (Zepto) ऐप पर आईफोन 16 को सस्ते में लिस्ट किया गया है। प्रसिद्ध तकनीकी अंदरूनी सूत्र ईशान अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से आईफोन 16 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: दिवाली से पहले सस्ता हुआ ये 5G Smartphone!
एप्पल आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट आप 89,900 रुपये की जगह 79,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर सीधा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Zepto App से ऑर्डर करने पर आईफोन 10 हजार रुपये की छूट में खरीदा जा सकता है और ऑर्डर करने के बाद 10 मिनट के अंदर आपके घर पर डिलीवर भी किया जा सकता है।
Apple iPhone 16 Key Specs
एप्पल आईफोन 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 1179 x 2556 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। फोन में रियर प्राइमरी कैमरा 48MP और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। A18 चिपसेट के साथ आने वाला ये फोन 3561mAh बैटरी के साथ है।
ये भी पढ़ें- Flipkart सेल में धड़ाम गिरी iPhone 15 Pro की कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines