iPhone 16 Plus Price and Features: जून लगभग खत्म हो चुका है और iPhone 16 सीरीज के लॉन्च से बस कुछ महीने बाकी हैं, Apple हर बार की तरह इस बार भी सितंबर में अपनी लेटेस्ट सीरीज को पेश कर सकती है। जैसे-जैसे रिलीज की डेट पास आ रही है, अगले iPhone के बारे में एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन के कई फीचर्स भी सामने आ गए हैं। खासकर iPhone 16 Plus को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। अगर आप भी नई सीरीज का वेट कर रहे हैं तो इन नए लीक्स के बारे में जरूर जान लें
iPhone 16 Plus के डिजाइन में बदलाव
लीक्स में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार iPhone 16 Plus में iPhone 15 Plus की तुलना में एक नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। iPhone 13 के बाद से, वेनिला मॉडल में एक जैसा कैमरा डिजाइन मिल रहा है। हालांकि, इस बार डिजाइन में बदलाव से स्टेबल वीडियो कैप्चर करने में मदद मिलेगी, जो वर्तमान में iPhone 15 Pro मॉडल तक है। Apple iPhone 16 वेनिला मॉडल में पुराने वर्टिकल कैमरा लेआउट पर वापस आ सकता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: बड़ी स्क्रीन वाले IPhone के धड़ाम गिरे Price, देखें शानदार डील
AI Features
WWDC 2024 में भी कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिससे पता चलता है कि Apple नए जनरेटिव AI फीचर Apple इंटेलिजेंस ला रहा है जो रेगुलर iPhone 15 और पुराने iPhone 14 मॉडल पर उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, इसे iPhone 16 रेगुलर मॉडल में पेश किया जाएगा, क्योंकि नए फीचर काफी हैवी हैं इसके लिए कम से कम 8GB RAM का होना जरूरी है। जबकि iPhone 15 में सिर्फ 6GB RAM है इसलिए भी कंपनी इन्हें पुराने मॉडल्स पर पेश नहीं करेगी।
iPhone 16 Plus की कीमत
iPhone 15 Plus को एप्पल ने पिछले साल भारत में 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। iPhone 16 Plus के भी इसी कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है। जबकि Apple ने पिछली कुछ जनराशंस से लगातार कीमतें एक जैसी रखी हैं, कुछ रिपोर्ट नए मॉडलों के लिए 10,000 रुपये तक की कीमत में वृद्धि के भी संकेत दे रही हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines