हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

iPhone 16 Plus पर मिल रहा 11 हजार से ज्यादा का Discount, चेक करें जबरदस्त डील  

iPhone 16 Plus Discount Offer: नया आईफोन खरीदने वालों के लिए विजय सेल्स खास ऑफर लाया है जहां iPhone 16 Plus पर 11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

iPhone 16 Plus Discount Offer: क्या आप भी बड़ी स्क्रीन वाला लेटेस्ट आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। विजय सेल्स पर फिर एक बार iPhone 16 Plus पर 11,000 रुपये से ज्यादा की छूट देखने को मिल रही है, जिससे ज्यादा खर्च किए बिना आप Apple का लेटेस्ट डिवाइस खरीद सकते हैं। अगर आपको iPhone पसंद है या आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो यह डील पैसे बचाने का एक शानदार मौका है। चाहे आप पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हों या पहली बार iPhone पर स्विच कर रहे हों, यह ऑफर इसे और भी ज्यादा बेस्ट बना देता है। चलिए जानें इस बेस्ट डील के बारे में…

iPhone 16 Plus डिस्काउंट ऑफर

iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी आप इसे विजय सेल्स की वेबसाइट पर सिर्फ 82,300 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड या KOTAK बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। वहीं, आप HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। बैंक और फ्लैट छूट के साथ आप 11,600 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।

Amazon भी दे रहा गजब की Deal

दूसरी तरफ अमेजन भी फोन पर जबरदस्त डील दे रहा है। अमेजन से आप फोन को 82,900 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI Credit Card और  ICICI Bank Credit Cards के साथ 4 हजार की छूट मिल रही है। जबकि Federal Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 2 हजार की छूट मिल रही है।

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन मॉडल Apple के A18 चिपसेट से लैस है और सभी Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है। यही नहीं इस हैंडसेट में आपको IP68-रेटिंग मिलती है और इसमें एल्यूमीनियम फ्रेम है। Apple के अनुसार, यह डिवाइस 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।

ये भी पढ़ें: iPhone के इस फीचर पर मचा बवाल… ‘Racist’ कहने पर दिख रहा Trump

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें