Apple iPhone 16 More Affordable: क्या आप भी iPhone 16 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने आगामी iPhone 16 सीरीज के प्रीमियम मॉडल, iPhone 16 Pro और Pro Max को भारत में ही बनाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने में हजारों कर्मचारियों को इन मॉडल्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए ट्रेनिंग देना भी शुरू कर दिया है। चलिए इसके बारे में जानें…
भारत में बनेंगे प्रो मॉडल्स
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के पार्टनर फॉक्सकॉन जल्द ही तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में स्थित अपनी फैक्ट्री में iPhone 16 Pro के लिए ‘न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन’ (NPI) प्रोसेस शुरू करेगा। यह प्रोसेस आम तौर पर किसी नए प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआती अवस्था होती है। एक बार जब iPhone 16 Pro और Pro Max को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया जाएगा, तो भारत में बड़े पैमाने पर इनका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।
कौन-कौन करेगा iPhone 16 Pro की मैन्युफैक्चरिंग?
फॉक्सकॉन के अलावा, एप्पल के अन्य भारतीय पार्टनर जैसे पेगाट्रॉन और टाटा ग्रुप भी iPhone 16 Pro मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग कर सकते हैं। इससे भारत में iPhone का प्रोडक्शन और बढ़ जाएगा। इससे कहीं न कहीं नए मॉडल्स की कीमतें कम होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
भारत में कब उपलब्ध होंगे ये iPhone?
भारत में बने iPhone 16 और इसके प्रो मॉडल उसी दिन उपलब्ध होने की उम्मीद है जिस दिन इन्हें वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एप्पल ने भारत में अपने iPhone मॉडल्स का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी
होंगे ये फायदे
भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही यह भारत को वैश्विक स्मार्टफोन मेकर बनने में भी काफी मदद करेगा। देश में प्रोडक्शन से iPhone की कीमतों में कमी आ सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
20 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines