Apple iPhone 16 Discount Offer: अगर आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। दरअसल इस वक्त Vijay Sales पर इस फ्लैगशिप फोन पर 18 हजार रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील में आपको शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और तगड़ी परफॉर्मेंस वाला iPhone 16 बेहद कम कीमत में मिल सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि Vijay Sales पर यह ऑफर कैसे पा सकते हैं और किन बैंक ऑफर्स के साथ इसे और सस्ता खरीदा जा सकता है, तो चलिए पूरी डील के बारे में जानें…
iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
जहां अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लेटेस्ट आईफोन 16 लगभग 75 हजार में मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विजय सेल पर ये डिवाइस सिर्फ 71,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि फोन को कंपनी ने लगभग 80 हजार रुपये में लॉन्च किया था। यानी फोन पर लगभग 8 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।
फोन पर IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ तो सीधे 10 हजार की महा छूट मिल रही है। इस हिसाब से फोन पर आप कुल 18 हजार जा डिस्काउंट ले सकते हैं। RBL Bank Credit Card EMI और BOB Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। इन बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ फोन को आप काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं लेकिन प्लेटफॉर्म पर कोई भी एक्सचेंज ऑफर नहीं है।
iPhone 16 अभी आपको खरीदना चाहिए?
पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16 एप्पल की A18 बायोनिक चिप से लैस है। A18 Pro की तुलना में इसमें एक कम GPU कोर है लेकिन आपको अभी भी बहुत कम कीमत में बेहतरीन परफॉरमेंस मिल रही है। चाहे आप AAA गेम खेल रहे हों, रील एडिट कर रहे हों या फिर सिर्फ कुछ सर्च कर रहे हों, यह डिवाइस एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको एक नया कैमरा कंट्रोल बटन मिलता है। इसका 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले एक और खासियत है।
स्क्रीन शार्प, ब्राइट और वाइब्रेंट है, जो इसे वीडियो देखने, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने या फोटो एडिट करने के लिए एकदम सही बनाती है। iPhone 16 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। कैमरा सिस्टम कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें ले सकता है। फोन में सिरेमिक शील्ड ग्लास के साथ प्रीमियम बिल्ड भी है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines