Apple iPhone 16 Discount offer at Vijay Sales: इन दिनों दो बड़े ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। सेल के दौरान iPhone 15 इस वक्त सबसे कम प्राइस में खरीदने के लिए उपलब्ध है, लेकिन अभी भी इन दोनों बड़े प्लेटफॉर्म्स पर लेटेस्ट आईफोन पर कोई अच्छी डील देखने को नहीं मिल रही। ऐसे में बहुत से लोग पुराना आईफोन 15 खरीद रहे हैं लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि एक प्लेटफॉर्म ऐसा भी है जो लेटेस्ट आईफोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रहा है। जी हां, विजय सेल्स पर इस वक्त काफी सस्ते में आईफोन 16 मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानें…
iPhone 16 पर खास डिस्काउंट ऑफर
अगर आप भी iPhone 16 के लॉन्च के बाद से इसके प्राइस ड्राप का वेट कर रहे हैं तो विजय सेल्स आपके लिए खास डील लाया है जहां से आप नए डिवाइस पर बैंक ऑफर के साथ 5000 रुपये की छूट ले सकते हैं। अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड है, तो आप इस डील का मजा ले सकते हैं। इस डील के देखते हुए पिछले साल के मॉडल को खरीदने के बजाय, ICICI बैंक कार्ड होल्डर्स अब बिल्कुल नए iPhone 16 पर 5,000 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।
कब तक वेलिड है ऑफर?
ICICI बैंक iPhone 16 पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी या EMI ट्रांजेक्शन के लिए 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। इसका मतलब है कि 128GB वैरिएंट, जिसकी कीमत 79,900 रुपये है, कैशबैक के बाद 74,900 रुपये में मिल सकता है। साथ ही, यह ऑफर 31 दिसंबर, 2024 तक वैध है, जिससे आपको Apple के लेटेस्ट मॉडल में अपग्रेड करने के लिए काफी टाइम मिल जाता है।
अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर भी कैशबैक
इस डील में न केवल iPhone 16 शामिल है, बल्कि ICICI बैंक अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर भी कैशबैक दे रहा है। आप Apple Watch पर 2,500 रुपये और AirPods पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक ले सकते हैं, जो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डील है जो अपना Apple कलेक्शन पूरा करना चाहते हैं।
नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन
ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स Apple के ‘iPhone for Life’ प्रोग्राम का भी लाभ उठा सकते हैं, जो आपको 24 महीनों में बिना किसी ब्याज के चुनिंदा iPhone 16 मॉडल के लिए भुगतान करने की सुविधा देता है। जिसमें मंथली EMI 2,497 रुपये से शुरू होगी। ऐसे शानदार ऑफर के साथ, आपको अब कोई सेल का इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है।
iPhone 16 क्यों है इतना खास?
पुराने मॉडल की तुलना में iPhone 16 खरीदना कई कारणों से बेहतर है। सबसे पहले, यह पावरफुल A18 चिप से लैस है, जो दमदार परफॉर्मेंस, ज्यादा बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा के साथ आता है। चाहे आप गेमिंग कर रहे हों, फोटो ले रहे हों या मल्टीटास्किंग कर रहे हों, iPhone 16 ये सब कुछ आसानी से संभाल सकता है।
ये भी पढ़ें : अरे वाह! iPhone 16 छोड़ो, सस्ते में लो iPhone 15 Pro, जानें दोनों में अंतर
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
17 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
19 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
22 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines