Apple iPhone 15 Price Leaked: हर साल एप्पल अपने आईफोन का नया मॉडल मार्केट में पेश करता है। पिछले साल कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही आईफोन 15 सीरीज से संबंधित जानकारी लीक होनी शुरू हो गई हैं। इस बार आईफोन 15 की कीमत कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गई है।
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो मॉडल के बीच कीमत में काफी अंतर हो सकता है।विशेष तौर पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज ने पहले इस साल iPhone 14 प्रो मॉडल के लिए कीमतों में काफी बढ़ोतरी की थी। IPhone 14 प्रो मैक्स की कीमत भारत में 1,39,900 रुपये थी, जबकि इसी स्मार्टफोन की कीमत संयुक्त राज्य अमेरिका में 1,099 डॉलर थी।
और पढ़िए –iPhone 14 को इतनी कम कीमत पर खरीदने का बेहतरीन मौका! जानें क्या है डील
हालांकि, अब आई फोर्ब्स की लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Apple इस साल के आईफोन 15 प्रो सीरीज (iPhone 15 Pro Series) की कीमत में वृद्धि करेगा और फिर iPhone 15 Plus के साथ अंतर और भी चौड़ा हो सकेगा। एक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 15 के प्रो वेरिएंट की कीमत उनके वैनिला समकक्षों की तुलना में 300 डॉलर अधिक हो सकती है। इससे पहले लीक में दावा किया गया था कि आईफोन 15 की कीमतों में कमी आएगी।
iPhone 15 Series Price (Expectations)
आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर, आईफोन 15 प्लस की शुरुआती कीमत 899 डॉलर, आईफोन 15 प्रो की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर और आईफोन 15 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर होगी।
फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में आगे बताया कि “नया लीक कीमतों को प्रदान नहीं करता है, लेकिन पिछले हफ्ते आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 अल्ट्रा के लिए 100 डॉलर की बढ़ोतरी की गई थी।
और पढ़िए –Tecno Phantom X2 Pro 5G की भारत में एंट्री, कैमरा ऐसा कि DSLR भी हो जाएगा फेल!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल हर साल आईफोन के अगली पीढ़ी को लाता है और उसके आने से कुछ सप्ताह पहले से लीक डिटेल्स आनी शुरू हो जाती है। इस साल आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
19 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
23 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines