हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए लीक में iPhone 15 सीरीज की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

विज्ञापन
Apple iPhone 15 Series

Apple iPhone 15 Series: एप्पल अपनी Apple iPhone 15 सीरीज को भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च करने वाला है। लॉन्च  डेट नजदीक आने की वजह से आईफोन 15 सीरीज से जुड़े नए लीक भी सामने आ रहे हैं। एक नए लीक में इसकी कीमत, कुछ प्रमुख स्पेक्स, के साथ डिजाइन का खुलासा हुआ है।

Apple iPhone 15 Series: लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर आईफोन 15 सीरीज की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं की है। लेकिन कंपनी इसे सितंबर के मध्य, संभवतः 12 सितंबर को पेश करेगी। उपलब्धता की जहां तक बात है तो यह आइफोन 15 सीरीज की भारत में बिक्री 22 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

iPhone 15 Pro Max होगा टॉप एंड मॉडल

एप्पल आईफोन 15 सीरीज में कुल चार फोन शामिल होंगे। इसमें दो iPhone 15 मॉडल और दो iPhone 15 Pro मॉडल देखने की संभावना है। इससे पता चलता है कि आईफोन 15 सीरीज में भी पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 14 सीरीज जैसा iPhone 15 (बेस वेरिएंट), iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max (टॉप एंड मॉडल) स्मार्टफोन शामिल होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः भारत में आने वाले हैं Honor के दो जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत

ऐसी भी खबरे हैं कि ऐप्पल अपने कन्वेंशन से ‘आईफोन 15 प्रो मैक्स’ नाम को हटा सकता है। कंपनी इसकी जगह ‘आईफोन 15 अल्ट्रा’ को ला सकता है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘अल्ट्रा मॉडल’ प्रो मॉडल की जगह नहीं लेगा, बल्कि 2024 में बिल्कुल नया होगा और इसमें कोई पोर्ट नहीं होगा।

विज्ञापन

प्रो मॉडल A17 बायोनिक प्रोसेसर से होगा लैस

खबर है कि, आईफोन iPhone 15 Pro लाइनअप को नए A17 बायोनिक प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि, अन्य मॉडल A16 बायोनिक प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो A17 प्रोसेसर में 6 सीपीयू और 6 जीपीयू कोर होंगे और यह 3.70 गीगाहर्ट्ज पर चलेगा। इसके साथ ही खबर ये भी है कि सभी आईफोन 15 मॉडल डायनेमिक आइलैंड स्पोर्ट के साथ आएंगे।

यह भी पढ़ेंः मार्केट में धमाल मचाने आ रहा Realme का नया 5G फोन! 240W फास्ट चार्जिंग और 24GB रैम से होगा लैस

विज्ञापन

ज्यादा होगी कीमत कीमत

खबरें हैं कि iPhone 15 सीरीज की कीमत iPhone 14 सीरीज की तुलना में ज्यादा हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आईफोन 15 की कीमत 79,900 रुपये हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola