Apple iPhone 15 के डिजाइन, बैटरी और लुक में क्या है नया? जान लें टॉप वेरिएंट की खूबी!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 Series: एप्पल की आगामी आईफोन 15 सीरीज बस अब जल्द लॉन्च होने वाली है। 12 सितंबर, मंगलवार को एप्पल अपना ‘Wonderlust’ इवेंट आयोजित कर सकता है। इस दौरान कंपनी की ओर से कई प्रोडक्ट्स को पेश किया जा सकता है, जिनमें आईफोन 15 सीरीज आने की भी संभावना है। एप्पल के इवेंट से पहले ही एक नई रिपोर्ट में सीरीज में शामिल होने वाले टॉप वेरिएंट के फीचर्स को लेकर जानकारी सामने आ गया है।
Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि नई सीरीज के टॉप-ऐंड आईफोन 15 का नाम प्रो मैक्स ही रहेगा। हालांकि, अब तक की रिपोर्ट्स में टॉप-ऐंड वेरिएंट को ‘Ultra’ ब्रैंडिंग के साथ लाने की बात की जा रही है। इन सबके अलावा फीचर्स का भी खुलासा हुआ है।
आईफोन 15 सीरीज में पिछले साल की तरह चार मॉडल्स आने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में आईफोन 15 (iPhone 15), आईफोन 15 प्लस (iPhone 15 Plus), आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) शामिल होंगे। उम्मीद है कि आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा।
बात करें डिजाइन की तो आगामी आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में अपने पिछले मॉडल आईफोन 14 के जैसे ऐल्युमिनियम किनारे और ग्लास सैंडविच डिजाइन के साथ हो सकता है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स का डिजाइन टाइटेनियम के यूज से तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इस वेरिएंट की ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी और वजन कम रहेगा। दोनों मॉडल में म्यूट या साइलेंट स्विच बटन की जगह एक नया एक्शन बटन होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी बताया जा रहा है कि आगामी आईफोन 15 सीरीज में पिछले मॉडल में आए नई रिपेयर-फ्रेंडली डिजाइन देखने को मिल सकती है। ऐसे में फोन की डिस्प्ले, बैक ग्लास और बैटरी जैसे कंपोनेंट को आसानी से रिप्लेस और रिपेयर किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: