आईफोन खरीदने लिए टूट पड़े लोग
सोशल मीडिया पर वायरल रहे वीडियो को दुबई के एक मॉल का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग जमा हैं। ये सभी आईफोन 15 सीरीज को खरीदने के लिए मॉल पहुंचे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि मॉल के सिक्योरिटी उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं। लोग एक के ऊपर चढ़े जा रहे हैं, सभी आईफोन को अपने हाथों में पाने के लिए बेताब हैं।
https://twitter.com/rossprav/status/1705265496478658705
एक एक्स यूजर्स ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ”iPhone 15 Pro Max के लिए दुबई मॉल में भगदड़। सैकड़ों लोग Apple स्टोर पर सबसे पहले जाने और नया फोन खरीदने के लिए मॉल में रात भर रुके रहे।”
भारत में iPhone 15 खरीदने के लिए ऐप्पल स्टोर के बाहर लगी भीड़
दुबई के साथ-साथ भारतीय ग्राहकों में भी आईफोन 15 सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई स्थित ऐप्पल स्टोर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लाइनों में खड़े दिखाई दिए।
क्या है खासियत?
ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज दमदार कैमरा और शानदार लुक के साथ आता है। एंड्रॉयड फोन के मुकाबले ऐप्पल की सिक्योरिटी काफी ज्यादा बेहतर होती है। यही वजह है कि लोग इसे पाने के लिए बेताब होते हैं। कंपनी ने ऐप्प्ल iPhone 15 को 12 सितंबर को Wanderlust इवेंट में पेश की थी।
यह भी पढ़ेंः Blinkit का बड़ा ऐलान, महज 10 मिनट में आपके घर पहुंचाएगा iPhone 15
iPhone 15 की भारत में कीमत
बात करें की कीमत की तो आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 79900 रुपये, आईफोन 15 प्लस की शुरुआती कीमत 89900 रुपये है। वहीं, प्रो वेरिएं की शुरुआती की कीमत 134900 रुपये और ऐप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 159900 रुपये है। हालांकि, कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर ऑफर के साथ-साथ ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर आप आईफोन 15 को सस्ते में अपने अपना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
10 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines