iPhone 15 सीरीज लॉन्च होने के पहले से ही चार्जिंग पोर्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं हो रही थी। अब यह साफ हो चुका है कि इसमें टाइप सी पोर्ट ही मिलेंगे। अभी फोन की पहली सेल शुरू भी नहीं हुई है, इससे पहले ही बैटरी की कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड लीक हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं धीरे- धीरे सभी फीचर्स एक- एक कर सामने आने शुरू हो गए हैं। आइए आपको इस सीरीज की बैटरी कैपेसिटी और फोन की स्पीड के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iPhone 15 सीरीज की बैटरी कैपेसिटी
iPhone 15 की बैटरी कैपेसिटी 3,349 mAh और iPhone 15 Plus में 4,383mAh की दमदार बैटरी है। वहीं दूसरी तरफ Apple iPhone 15 Pro में 3,274mAh और Apple iPhone 15 Pro Max में 4,422mAh की बैटरी है। ये कैपिसिटी आईफोन 14 सीरीज के मुकाबले ज्यादा है।
iPhone 15 सीरीज की चार्जिंग स्पीड
जापानी मीडिया मैक ओटकारा की तरफ से चार्जिंग स्पीड का खुलासा किया गया है। इसके अनुसार आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो वेरिएंट की स्पीड टाइप सी चार्जिंग पोर्ट पर 27W होने वाली है। यानी आप इन दोनों वेरिएंट को 27W चार्जर से चार्ज कर सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ आईफोन 15 प्रो मैक्स की स्पीड पुराने वेरिएंट आईफोन 14 प्रो मैक्स के बराबर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं खुद को रोक नहीं पाई’, इंटरनेट की लत प्रोग्राम में बोली महिला
30 मिनट में कर सकेंगे 50% तक चार्ज
लीक हुई जानकारी के अनुसार आईफोन 15 के कुछ वेरिएंट 25W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। आईफोन 15 को 20W चार्जर से मात्र 30 मिनट के भीतर 50% तक चार्ज कर सकेंगे।
iPhone 15 को ऐसे करें बुक
iPhone 15 को खरीदने वाले लोग कम नहीं है। इसकी लिस्टिंग अब फ्लिपकार्ट और अमेजन पर हो गई है। फिलहाल आप इसे प्री बुक कर करने के बाद 22 सितंबर से डिलीवरी ले सकेंगे। इसे डायरेक्ट ऐपल के वेबसाइट और ऐपल स्टोर से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines