दिग्गज टेक कंपनी Apple अपनी नई स्मार्टफोन iPhone 15 Pro सीरिज पर काम कर रही है। इसमें बहुत से नए और एडवांस्ड फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए आईफोन 15 प्रो के फीचर्स की डिटेल्स लीक हो गई हैं। जानिए नए आईफोन में क्या बदलाव होने वाले हैं।
नई iPhone 15 सीरिज में मिलेंगे ये फीचर्स
ऐप्पल की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट MacRumors ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक्शन बटन के जरिए नौ अलग-अलग टास्क एक साथ किए जा सकेंगे। इन टाक्स में कैमरा ऑन करने से लेकर ट्रांसलेशन करना तथा वॉइस कम करने जैसे काम भी शामिल हैं। यानि यूजर एक ही बटन का उपयोग करते हुए अलग-अलग ऐप्स तक तेजी से पहुंच सकेगा और उनके बीच कम्यूनिकेट कर पाएगा।
यह भी पढ़ें: धूम मचाने आया Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल
इनकी डिटेल्स इस प्रकार है (iPhone 15 Pro Features)
- एक्शन बटन के जरिए अलग-अलग टाक्स एक साथ पूरे किए जा सकेंगे।
- इस बटन को अलग-अलग ऐप्स काम लेने के लिए शॉर्ट कट बनाकर यूज किया जा सकेगा।
- फोन को साइलेंट मोड में प्रयोग करने के लिए भी एक्शन बटन का प्रयोग होगा।
- कैमरा ओपन करने और फोटो-वीडियो शूट करने के लिए यूजर्स एक्शन बटन का उपयोग कर सकेंगे।
- इसी बटन से फ्लैश लाइट भी ऑन करने का शॉर्टकट जोड़ा गया है।
- कैमरा को ऑटोफोकस करने के लिए भी एक्शन बटन का प्रयोग कर सकेंगे।
- फोन के एक्शन बटन के जरिए कंटेंट को ट्रांसलेट किया जा सकेगा।
- एक्शन बटन से मैग्नीफायर ऐप को ओपन कर सकेंगे, इससे फोन का कैमरा मैग्नीफायर ग्लास की तरह काम करने लगेगा।
- वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए भी एक्शन बटन का प्रयोग किया जा सकेगा।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार नए iPhone 15 Pro में और भी कई अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। इनके अलावा नए फोन में अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 भी दिया जा सकता है जो अपने आप में बहुत सी नई सुविधाओं के साथ आएगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines