Apple iPhone 15: 2024 में iPhone 15 को बनाने की लागत लगभग $423 (करीब ₹35,300) है। यह जानकारी एक रिपोर्ट के अनुसार सामने आई है। फिलहाल, अमेरिका में इस मॉडल की कीमत $699 है, जबकि भारत में इसे ₹69,900 में बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि अमेरिका में Apple प्रत्येक iPhone 15 पर लगभग $276 (करीब ₹23,000) का मुनाफा कमा रहा है।
उत्पादन लागत में क्या शामिल है?
iPhone 15 की उत्पादन लागत में कई जरूरी चीजें शामिल होती हैं। इसमें स्क्रीन, फोन की केसिंग, कैमरा, बैटरी, सॉफ्टवेयर और चिप्स की लागत आती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल iPhone 15 के कैमरा सिस्टम की लागत $15 ज्यादा यानी ₹1,245 रुपए है और डिस्प्ले की कीमत $20 (₹1,660) अधिक बढ़ गई है। हालाँकि, इस साल बैटरी और कुछ अन्य घटकों की कीमत में कमी आई है, जिससे Apple को थोड़ी राहत मिली है।
R&D और शिपिंग की लागत शामिल नहीं
इस रिपोर्ट में सिर्फ iPhone 15 के निर्माण के खर्चे शामिल हैं, जबकि R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) और शिपिंग जैसी लागतों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। ये खर्चे भी कंपनी की कुल लागत पर असर डालते हैं। फिर भी, उत्पादन लागत से साफ है कि Apple को हर iPhone पर अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है।
भारत में iPhone 15 की कीमतें
भारत में iPhone 15 की कीमत अमेरिका से अधिक है, लेकिन फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल में इसे कम कीमत पर भी बेचा गया है। इस सेल में iPhone 15 की न्यूनतम कीमत ₹49,999 तक रखी गई थी, जो ग्राहकों के लिए एक शानदार डील रही।
Apple का सबसे बेस्ट मॉडन कौनसा है
iPhone 15, Apple की iphone सीरीज का एक बेहतरीन मॉडल है। ये बेस्ट टेक्नोलॉजी, कैमरा सिस्टम और डिस्प्ले के कारण यह ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
10 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines