Apple iPhone 15 Pro: एप्पल के अपकमिंग मॉडल का इंतजार ज्यादातर ग्राहकों को बेसब्री से है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपने 2023 iPhone लाइनअप के बारे में कोई डिटेल्स साझा नहीं की है। जबकि, आईफोन 14 के बाद लीक में आईफोन 15 के आने की जानकारी सामने आ चुकी है।
इतना ही नहीं, आईफोन 15 सीरीज में शामिल होने वाले आईफोन 15 प्रो के संभावित डिज़ाइन की झलक भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो में बड़ा कैमरा बंप और पतला बेजल देखने को मिल सकता है। आइए इसकी लीक के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Redmi 12C और Redmi Note 12 पर बंपर छूट! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फोन
iPhone 15 Pro Design Leaked
ऑनलाइन लीत में आईफोन 15 प्रो के एक टाइटेनियम फ्रेम और एक राउंडर-एज डिज़ाइन की ओर इशारा किया गया है। रेंडर्स ने अन्य प्रमुख बदलाव बड़े कैमरा बंप, म्यूट बटन और यूनिफाइड वॉल्यूम बटन्स जैसी जानकारी भी साझा की हैं। इसके अलावा कहा है कि फोन एक नए गहरे लाल रंग में पेश किया जा सकता है।
आईफोन 15 प्रो का कथित रेंडर्स शेयर
9to5mac की एक रिपोर्ट में आईफोन 15 Pro के कथित रेंडर्स शेयर किए गए हैं। लीक हुए रेंडर के मुताबिक स्मार्टफोन पर राउंडर-एज डिज़ाइन और नैरो डिस्प्ले बेज़ेल्स के साथ टाइटेनियम होगा। बेज़ेल्स सिर्फ 1.55 मिमी माप सकते हैं।
फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो एक बड़े कैमरा बम्प के साथ है। उम्मीद की जा रही है कि Apple अधिक रोशनी लेने और अधिक डिटेल्ड इमेज बनाने के लिए आगामी हैंडसेट में नई सेंसर टेक्नोलॉजी का यूज करेगा। इसमें iPhone 15 Pro Max की तुलना में बड़ा कैमरा बम्प हो सकता है।
और पढ़िए – Realme Narzo N55 इस दिन होगा लॉन्च, जानिए कितनी हो सकती है कीमत?
मिल सकता है USB टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट
इसके अलावा आईफोन 15 प्रो, रेंडर मेटल से घिरे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को साफ तौर पर दिखाते हैं। Apple अपनी आगामी iPhone 15 सीरीज पर USB टाइप-सी पोर्ट के साथ मानक लाइटनिंग कनेक्टर को बदलकर अभी तक का सबसे बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार है। हालांकि, Apple द्वारा प्रमाणित केबल ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकेंगी।
रेंडर हैप्टिक वॉल्यूम और म्यूट बटन दिखाते हैं। साथ ही कलर ऑप्शन्स में आईफोन 15 प्रो को गहरे लाल रंग के अलावा सफेद, स्पेस ब्लैक और गोल्ड कहा जा रहा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
17 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines