Apple iPhone 15 Price Discounts and Offers: भले ही एप्पल का आईफोन 15 एक पुराना मॉडल हो गया है लेकिन अभी भी कई यूजर्स हैं जो आईफोन 15 को खरीदने का सोच रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आईफोन 16 की जगह अभी आईफोन 15 ही खरीदने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इसकी कीमत पर आप सीधा 5500 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। कीमत पर अधिक छूट पाने के लिए अन्य डिस्काउंट ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं?
सस्ते में कैसे मिलेगा आईफोन 15?
सस्ता आईफोन 15 खरीदने के लिए आप विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर्स तलाश सकते हैं। बैंक, एक्सचेंज समेत अन्य ऑफर की मदद से आईफोन 15 को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की अगर बात करें तो यहां करीब 40 हजार रुपये तक सस्ता आईफोन 15 मिल सकता है।
आईफोन 15 की कीमत पर छूट
फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड आईफोन 15 का 128 GB वेरिएंट पर 7 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यहां पर आईफोन 15 की कीमत 69,900 रुपये की जगह 64,400 रुपये है। इसकी कीमत पर कुल 5500 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आईफोन 15 की कीमत पर अधिक छूट हासिल कर सकते हैं।
iPhone 15 पर बैंक ऑफर
आईफोन 15 की कीमत पर अधिक छूट के लिए बैंक ऑफर को अपना सकते हैं। Kotak या ICICI Bank के कार्ड को यूज करके आप 3000 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक छूट प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: 98 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर
आईफोन 15 पर 41,150 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुराने फोन को देकर आईफोन 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो 41,150 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, टर्म्स एंड कंडीशन्स के अनुसार एक्सचेंज डिस्काउंट की कीमत कम भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
5 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
7 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
9 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines