iPhone 15 Plus Discount offer on Flipkart : टेक दिग्गज Apple ने पिछले साल iPhone 15 Plus को अपनी 15 सीरीज के साथ पेश किया था। अब इस सीरीज के सभी मॉडल Flipkart ऑफर के साथ डिस्काउंट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, iPhone 15 Plus पर अभी सबसे अच्छी डील देखने को मिल रही है। डिवाइस का बेस वेरिएंट अब iPhone Days सेल 2024 के दौरान Flipkart पर 12,901 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप रेगुलर वेरिएंट की तुलना में बड़ी स्क्रीन साइज वाला लेटेस्ट iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इस ऑफर के बारे में जरूर जान लें।
भारत में iPhone 15 Plus की कीमत
Apple iPhone 15 Plus अब Flipkart पर 76,999 रुपये (128GB) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, 256GB और 512GB वेरिएंट 86,999 रुपये और 1,06,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। डिवाइस को आप ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक कलर में खरीद सकते हैं। ऑफर की बात करें तो खरीदार Flipkart Axis Bank Card ट्रांजेक्शन के जरिए 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं।
मिल रहा है कॉम्बो और एक्सचेंज ऑफर
आप कॉम्बो ऑफर के साथ तो फोन पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट डिवाइस पर एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट भी दे रहा है। आईफोन 13 को एक्सचेंज करने पर अभी कंपनी 26,000 रुपये की छूट दे रही है। अगर आप फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को जोड़ दें तो आपको iPhone 15 Plus सिर्फ 50,999 रुपये में मिल सकता है। चलिए iPhone 15 Plus के स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000nits है। हैंडसेट में एल्युमिनियम डिजाइन दिया गया है और सिरेमिक शील्ड फ्रंट ग्लास मिलता है। परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन काफी दमदार है क्योंकि इसमें A16 बायोनिक चिपसेट मिलता है। यह डिवाइस लेटेस्ट iOS 17 पर चलता है।
कैमरा भी है काफी जबरदस्त
कैमरा की बात करें तो, Apple फ्लैगशिप में पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C पोर्ट मिलता है। जो रेगुलर आईफोन 15 की तुलना में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी चाहते हैं उनके लिए ये डिवाइस बेस्ट है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines