Apple iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर स्मार्टफोन लवर्स बीते कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसके फीचर्स भी सामने आ रहे थे, लेकिन फोन की लॉन्चिंग के बाद यह कन्फर्म हो चुका है कि इसमें किस तरह के फीचर्स हैं। फोन के साथ ही कंपनी की तरफ से ऐपल वॉच और iOS 17 अपडेट को भी पेश किया गया है। क्या आपको पता है कि Apple के नए गैजेट्स इतने महंगे क्यों होते हैं। इसमें कई ऐसी खूबियां हैं जो दूसरे स्मार्टफोन में आज तक नहीं है। आइए उन सभी खास फीचर्स के ऊपर एक नजर डालते हैं।
Apple के नए गैजेट्स की ये खूबियां नहीं है दूसरे स्मार्टफोन में
Apple के नए गैजेट्स की बहुत सारी ऐसी खूबियां हैं जो दूसरे स्मार्टफोन में नहीं है। इनमें साइलेंस बटन, नए विजेट्स, सिरी में 10 भाषाओं का सपोर्ट के साथ ही कीबोर्ड में अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा क्षेत्रीय भाषा का सपोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही iPhone 15 सीरीज में टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Apple का पिटारा फिर खुला, आईफोन 15 समेत ये नए गैजेट्स लॉन्च; जानें भारत में कितनी कीमत?
ऐपल के स्मर्टवॉच में मिलते हैं ये खास फीचर्स
ऐपल के स्मार्टवॉच में पिछली बार के मुकाबले नए फेस को एड किया गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो नॉर्मल वॉच में नहीं मिलते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में हर्ट रेट नापने के लिए ऑप्टिकल हार्ट सेंसर, ईसीजी ऐप इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, ऑक्सीजन रेट सेंसर दिया गया है।
Apple के गैजेट्स क्यों इतने महंगे हैं?
भारत में Apple के प्रोडक्ट्स की असेंबली होने की खबरें समय- समय पर आती रही है। इसके बावजूद भी कीमत में कमी नहीं आने के पीछे की सबसे बड़ी वजह OEMs और कई ऐसे कंपोनेंट हैं जिसपर इंपोर्ट ड्यूटी भरनी पड़ती है। इसके साथ ही फोन में इस्तेमाल होने वाले PCBA पर 20% और फोन, चार्जर पर भी 18 % GST लगती है। इसी वजह से अन्य देशों के मुकाबले भारत में ऐपल के गैजेट्स की कीमत ज्यादा होती है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines