हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple iPhone 15 Launch Event: ऐप्पल ने आईफोन 15 लॉन्च इवेंट की घोषणा की, कीमत से उठेगा पर्दा

विज्ञापन
Apple iPhone 15 Series Launch Event Date Officially Announced

Apple iPhone 15  Series Launch Event: दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल ने आखिरकार iPhone 15 सीरीज की लॉन्च इवेंट की घोषणा कर दी। कंपनी ने इवेंट की घोषणा करते हुए बताया कि 12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

आईफोन 15 सीरीज की लॉन्च इवेंट की घोषणा (Apple iPhone 15 Series Launch Event)

ऐप्पल ने ने घोषणा करते हुए बताया है कि iPhone 15 सीरीज के स्मार्टफोन 12 सितंबर को लॉन्च होंगे। लॉन्च इवेंट भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा और यह 1 घंटे चलेगा। इवेंट के दौरान आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठेगा। लीक के अनुसार कंपनी इस बार अपनी नेक्स्ट सीरीज को बड़े बदलाव के साथ पेश कर सकती है।

आईफोन 15 में क्या होगा खास?

लीक के मुताबिक, आईफोन 15 सीरीज के सभी मॉडलों में USB-C चार्ज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्रो मॉडल को A17 बायोनिक चिप स्टैंडर्ड मॉडल को A16 बायोनिक चिप के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा iPhone 15 और iPhone 15 Plus को कथित तौर पर दिलचस्प “डायनेमिक आइलैंड” फीचर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card खो गया हो तो चिंता न करें, नए के लिए ये पांच चीजें जरूरी, ऐसे करें अप्लाई

इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं कई अन्य प्रोडक्ट्स

12 सितंबर को होने वाली लॉन्च इवेंट में ऐप्पल द्वारा आईफोन 15 सीरीज के साथ-साथ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किए जाने की संभावना है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में ऐप्पल वॉच सीरीज 9 के एक नए सेट का अनावरण कर सकती है। इतना ही नहीं संभावना ये भी है कि ऐप्पल इस इवेंट में एक नया डिवाइस भी लॉन्च कर सकता है, जो M3 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन

इतना ही नहीं iPhone 15 के लॉन्च के साथ कंपनी अपने Apple AirPods Pro के लिए USB-C चार्जिंग केस भी पेश कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola