Apple iPhone 15 लूटेगा कई लड़कियों के दिल का चैन! आएगा ये नया कलर वैरिएंट, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 Pink Color Variant: एप्पल का आगामी आईफोन 15 लॉन्च से पहले ही काफी सुर्खियों में है। इसके नए कलर ऑप्शन्स और स्पेसिफिकेशन्स की कई जानकारी सामने आ रही है। लीक से पता चला है कि आईफोन 15 का गुलाबी रंग आ सकता है, जो कहीं न कहीं लड़कियों को अपना दीवाना बना सकता है।
आईफोम 15 में कई नए फीचर्स शामलि होंगे, साथ ही इसके नए कलर भी देखने को मिल सकते हैं। लीक की मानें तो आईफोन 15 पीले, हरे और गुलाबी कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाला है। आगामी आईफोन 15 बड़े कैमरे, डिस्प्ले के साथ कई शानदार फीचर्स में हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
आईफोन 15 की एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें फॉक्सकॉन का सुरक्षा बैज था। ये कंपनी एप्पल के लिए आईफोन बनाने का काम करती है। इसकी लीक तस्वीर को देखकर ये तो संकेत मिलता है कि इसे शेयर करने वाला व्यक्ति एप्पल के लिए ही काम करता है।
आईफोन 15 के नए कलर ऑप्शन में पहले ग्रे टो के साथ गहरे नीले रंग ऑप्शन के आने की अफवाहें थी। इस तरह कलर वास्तव में पहले है तो इससे रंग की पुष्टी तो हो सकती है। संभावना है कि आईफोन 15 नीला रंग टाइटेनियम मटेरियल में आ सकता है, जिसमें स्टेनलेस स्टील की जगह ब्रश फिनिश होगा और ये पहले से एप्पल के पास है।
अन्य कलर ऑप्शन्स में गहरे लाल रंग और ग्रीन कलर ऑप्शन हो सकता है। आईफोन 15 प्रो को गहरे लाल रंग और आईफोन 15 और प्लस मॉडल को गहरे हरे रंग में पेश किया जा सकता है। जबकि, आईफोन 15 प्रो गहरे नीले रंग में आ सकता है। इस साल 2023 के अंत तक आईफोन 15 सीरीज लॉन्च हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: