iPhone 15 के लॉन्च से पहले गिरे आईफोन 14 के दाम! 30 हजार से भी कम में खरीदने का मौका, जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Price Drop: आगामी दिनों में एप्पल अपनी आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर देगी। जहां एक तरफ सभी आईफोन लवर्स को आगामी मॉडल का इंतजार है, तो हममें से कई लोगों को आईफोन 15 के आने से कंपनी के पिछले मॉडल्स के दाम कम होने का भी इंतजार है। हर साल नए सीरीज के आने के बाद कंपनी के पुराने मॉडल्स की कीमत में काफी गिरावट आ जाती है। हालांकि, इस बार आईफोन 15 के लॉन्च से पहले ही आईफोन 14 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
जी हां, फ्लिपकार्ट के जरिए आप सस्ते में आईफोन 14 खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल (Flipkart Mobiles Bonanza Sale) चल रही है। इस दौरान आईफोन 14 (iPhone 14 Price Discount and Offers) के अलावा अन्य फोनों को भी सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि ये सेल कब तक चलेगी और कितने रुपये की छूट के साथ आईफोन 14 को खरीदने का मौका है।
फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल 3 सितंबर से चल रही है, जोकि 9 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान आईफोन 14 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। यहां पर आईफोन 14 का 128 जीबी वेरिएंट सीधा 11,901 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड हैं। आईफोन 14 को 79,900 रुपये की जगह 67,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है। अगर आप इस कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 5 प्रतिशत छूट का लाभ पा सकते हैं। जबकि, एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। ईएमआई लेनदेन पर HDFC कार्ड के इस्तेमााल करने पर आप 4000 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद आईफोन 14 की कीमत 63,999 रुपये हो जाएगी।
अधिक छूट का लाभ आपको HDFC कार्ड के इस्तेमााल के साथ-साथ एक्सचेंज छूट से हो सकेगा। यहां पर आईफोन 14 पर 36,100 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इस छूट का पूरा फायदा पाना आसान नहीं है। इसके लिए आपके पास बदले जा रहा ऐसा फोन होना जरूरी है, जिसकी कंडीशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो, जिसके बाद ही आपके लिए आईफोन 14 की कीमत सिर्फ 27,899 रुपये हो सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: