Apple iPhone 15 Series: कैसे देख सकते हैं आईफोन 15 का Live लॉन्च? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 Launch Event Live Streaming: एप्पल हर साल अपने नए मॉडल को लॉन्च करता है। इस साल भी कंपनी द्वारा अपना नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट, जिसे “वंडरलस्ट” कहा जा रहा है वो आज यानी 12 सितंबर को रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंपनी अपने अगले आईफोन 15 मॉडल को लॉन्च करेगा। आईफोन 15 के अलावा वॉच और टैबलेट जैसे अन्य प्रोडक्ट्स को भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कि Apple Wanderlust Event को का लाइव स्ट्रीम आप कहां से देख सकते हैं।
एप्पल इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में आईफोन 15 (iPhone 15), आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro), आईफोन 15 प्लस (iPhone 15 Plus) और आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) शामिल हो सकते हैं।
एप्पल का वंडरलस्ट इवेंट कई प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (Apple YouTube Channel), यूट्यूब और एक्स जैसे अन्य प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप इवेंट का लाइव-स्ट्रीम देख सकेंगे। भारत में, मुख्य वक्ता ठीक 10:30 बजे शुरू होगा।
नई सीरीज में शामिल आईफोन 15 प्रो मैक्स इस बार आकर्षण का केंद्र हो सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में बड़ी बैटरी और कैमरा मिल सकता है। आईफोन 15 प्रो मैक्स में पेरिस्कोप जूम लेंस की सुविधा के साथ ये Apple का पहला स्मार्टफोन हो सकेगा। डिजाइन की बात करे तो डिवाइस में एक टाइटेनियम मिड-फ्रेम, पतले बेजेल्स के साथ LIPO तकनीक का यूज करके निर्मित एक नई OLED स्क्रीन होने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: