गजब ऑफर! iPhone 15 समेत कई मॉडल्स के ग‍िरे Price, जानें कौन-सा खरीदें

Apple iPhone 15 Price Drop : नया आईफोन खरीदने का ये बेस्ट टाइम है क्योंकि इस वक्त iPhone 15, iPhone 13 और iPhone 14 Plus काफी सस्ते में मिल रहा है। अभी आपको कौन-सा खरीदना चाहिए इस कन्फ्यूजन को भी दूर करते हैं।

apple iPhone 15, iPhone 13 and iPhone 14 Plus price in India flipkart sale amazon best deal

Apple iPhone 15 Price Drop: क्या आप भी काफी वक्त से एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस वक्त iPhone 15, iPhone 13 और iPhone 14 Plus कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ बिक रहे हैं। प्लस और iPhone 15 मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है, जिससे यह डील काफी शानदार हो गई है। iPhone 13 Apple का एक बहुत ही पॉपुलर डिवाइस रहा है और यह भी डिस्काउंट रेट पर मिल रहा है। तो, कौन-सा अभी खरीदने लायक है? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं और सभी ऑफर्स पर भी नजर डालते हैं…

iPhone 15, iPhone 13 और iPhone 14 Plus की भारत में कीमत

सबसे पहले बात करें iPhone 13 की तो इसे Amazon पर बिना किसी ऑफर के 52,890 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस iPhone की मौजूदा MRP 59,900 रुपये है, यानी ग्राहकों को इस पर 7,010 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, iPhone 14 Plus फ्लिपकार्ट के जरिए 61,999 रुपये में बिक रहा है और यही डिवाइस दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा कीमत पर मिल रहा है। प्लस मॉडल की मौजूदा कीमत 79,900 रुपये है, यानी फ्लिपकार्ट ने कीमत में 17,901 रुपये की कमी की है। यही नहीं iPhone 15 की कीमत भी सेल में 67,999 रुपये हो गई है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये से काफी कम है।

apple iPhone 15, iPhone 13 and iPhone 14 Plus

तो अभी कौन सा खरीदें?

2021 में लॉन्च किया गया iPhone 13 अपनी कीमत की वजह से एक अच्छा ऑप्शन बना हुआ है। इसमें A15 बायोनिक चिप, 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ डुअल 12MP कैमरे हैं। इसकी बैटरी लाइफ अच्छी है और यह 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। हम इस डिवाइस को पिछले 2 साल से यूज कर रहे हैं बैटरी को छोड़कर ये डिवाइस हर तरह से बेस्ट है।

iPhone 15 कैसे है बेहतर?

वहीं जो लोग 70,000 रुपये के करीब खर्च कर सकते हैं, उन्हें लेटेस्ट iPhone 15 खरीदना चाहिए। यह कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ A16 बायोनिक चिप से लैस है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है। डिवाइस में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें अब प्रोमोशन तकनीक है जिससे स्क्रॉलिंग आसान हो जाती है। कैमरा सिस्टम में कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं, जिसमें नया 48MP मेन सेंसर और एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी मिलती है, जो iPhone 13 से बेहतर आउटपुट दे सकती है। इसके अलावा, iPhone 15 में USB-C चार्जिंग है।

बैटरी में ये मॉडल बेस्ट

दोनों के बीच में iPhone 14 Plus, उन लोगों के लिए एक बेस्ट डील है जो बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और iPhone 13 में मिलने वाला वही A15 बायोनिक चिप है, लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस देने में इसका कोई जवाब नहीं है। कैमरा सिस्टम iPhone 13 की तरह ही है, जिसमें कम रोशनी में फोटोग्राफी में कुछ सुधार किए गए हैं। इसकी सबसे खास इसकी बैटरी लाइफ है, जो 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करती है, जो तीनों में सबसे बेहतर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ