News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
iPhone 15 Discount: ऐपल के नए स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद कई यूजर्स समय रहते पुराने डिवाइस से नए पर शिफ्ट करन की सोच रहे होंगे। ऐपल लवर्स में इसे सबसे पहले खरीदने के लिए होड़ सी मची रहती है। इस फोन की प्री बुकिंग करने के साथ ही कुछ लोग पहले दिन स्टोर्स पर पहुंच जाते हैं। आउट ऑफ स्टॉक होने की खबरें आना भी आम बात है। शुरू में इसकी कीमत ज्यादा होती है, इसी वजह से लोग नहीं खरीद पाते हैं। इस आसान ट्रिक से आप नए आईफोन पर बंपर डिस्काउंट ले सकते हैं। यहां विस्तार से जानें डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
ऐपल की तरफ से iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro max को पेश किया गया है। सभी नए स्मार्टफोन्स में डायनैमिक आइलैंड और 48MP का कैमरा है। इसकी कीमत की शुरूआत 79,900 रुपये से होती है। सबसे टॉप मॉडल iPhone 15 Pro max 1TB वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये तक जाती है। इन फोन्स पर आप 6000 रुपये तक बचत कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको एक चीज की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: iPhone 15 लॉन्च होते ही बंद हुए ये 4 मॉडल, जानें नाम और कीमत
ऐपल के नए iPhone 15 पर 6000 रुपये तक की बचत करने के लिए आपके पास HDFC बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। अगर इस बैंक में अकाउंट नहीं है तो फोन खरीदने के लिए किसी और से भी कार्ड उधार ले सकते हैं। ये डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत है। इसे वेबसाइट से खरीदने पर ही पैसे की बचत कर सकते हैं।
आईफोन 15 डिस्काउंट में खरीदने के लिए सबसे पहले ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद आप जिस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। अब पेमेंट करते समय कार्ड विकल्प पर क्लिक कर HDFC बैंक सेलेक्ट करें। इस तरह आप बैंक ऑफर के तहत 6000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।