Apple iPhone 15 Discount Offer: Apple ने पिछले साल सितंबर में Wonderlust इवेंट के दौरान अपनी iPhone 15 सीरीज को पेश किया था और जल्द ही भारत में अब iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले ही फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 काफी कम कीमत में मिल रहा है। लॉन्च के समय, 128GB iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये थी, जबकि 256GB और 512GB वैरिएंट की कीमत 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये थी। हालांकि Flipkart की मेगा जून बोनान्ज़ा सेल में स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल का आज आखिरी दिन है। मतलब आज आपके पास इस फोन को सस्ते में खरीदने का लास्ट चांस है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट iPhone 15 के 128GB वैरिएंट पर 14 प्रतिशत की छूट पर दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 67,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करके या पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम हो जाती है। ट्रेड-इन वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडशन पर डिपेंड करती है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड नॉन EMI ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। डील अभी खत्म नहीं हुई, कंपनी फोन के Yellow कलर वेरिएंट पर तो 18% डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद आप इसे सिर्फ 64,999 रुपये में बिना किसी ऑफर के खरीद सकते हैं।
iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है और ये फोन पांच कलर ऑप्शन पिंक, Yellow, Green, Blue और Black में आता है। यह मॉडल iPhone 14 और पहले के मॉडल के डिजाइन में आता है, लेकिन इसमें सामने की तरफ डायनेमिक आइलैंड नॉच मिलती है, जो पिछले साल के iPhone 14 Pro मॉडल में थी। कैमरा डिपार्टमेंट में iPhone 15 में 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक बड़ा अपग्रेड मिलता है, जो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स देता है।
ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते
मिलती है पूरे दिन की बैटरी लाइफ
Apple का दावा है कि डिवाइस पूरे दिन की बैटरी लाइफ देता है और एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि इसकी बैटरी लाइफ किए गए वादे से दोगुनी है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि iPhone 15 में 80 परसेंट बैटरी लाइफ बनाए रखते हुए 500 चार्जिंग सर्कल कंप्लीट किये हैं, लेकिन Apple का कहना है कि यह 1000 चार्जिंग सर्कल तक जा सकता है।
परफॉर्मेंस भी जबरदस्त
iPhone 15 एप्पल के A16 बायोनिक चिप से लैस है, जो पिछले साल iPhone 14 और iPhone 14 Plus में इस्तेमाल किए गए A15 बायोनिक चिपसेट से अपग्रेड है। पिछले साल प्रो मॉडल को A16 चिप मिली थी, जो अपने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
20 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
22 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines