Apple iPhone 14 and iPhone 15 Price Discounts: बस कुछ ही देर में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी एप्पल का वार्षिक इवेंट सितंबर के महीने में हुआ और इस दौरान कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स को इट्स ग्लोटाइम इवेंट (It’s Glowtime Event) में पेश किया। 9 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुए इवेंट में आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद आईफोन 15 और आईफोन 14 को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 15 और 14 पर भारी छूट
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 और आईफोन 14 डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। दोनों के बेस मॉडल डिस्काउंट और डील्स के कारण असल कीमत से कम में मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 और आईफोन 14 कीमत में सीधे डिस्काउंट के अलावा अन्य ऑफर्स के साथ लिस्टेड है।
ये भी पढ़ें- Apple Event 2024 Live Updates: iPhone 16 Series, वॉच और कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने के लिए तैयार
Apple iPhone 15 Price Discount & Offers
फ्लिपकार्ट पर 128 GB वेरिएंट की कीमत पर सीधा 12% डिस्काउंट मिल रहा है। यहां इसकी कीमत 79,600 रुपये की जगह 69,999 रुपये है। कीमत पर छूट मिलने के अलावा यूजर्स को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए भी अधिक डिस्काउंट मिल सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं, अगर एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो ग्राहक पुराने मॉडल को बदलकर 46,350 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और मॉडल लेटेस्ट वेरिएंट का होना जरूरी है। इसके अलावा टर्म्स एंड कंडीशन्स के तहत ही आपको पूरे 46,350 रुपये तक की छूट मिल सकेगी।
Apple iPhone 14 Price Discount & Offers
फ्लिपकार्ट पर 128 GB वेरिएंट की कीमत पर सीधा 16% डिस्काउंट मिल रहा है। यहां इसकी कीमत 69,600 रुपये की जगह 57,999 रुपये है। कीमत पर छूट मिलने के अलावा यूजर्स को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए भी अधिक डिस्काउंट मिल सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं, अगर एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो ग्राहक पुराने मॉडल को बदलकर 38,350 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और मॉडल लेटेस्ट वेरिएंट का होना जरूरी है। इसके अलावा टर्म्स एंड कंडीशन्स के तहत ही आपको पूरे 38,350 रुपये तक की छूट मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 का डिजाइन सच में नया या Apple फिर लगाएगा चूना?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines