Apple iPhone 15 Amazon Discount Offer: एप्पल ने iPhone 15 को 2023 में रिलीज किया था। फोन के लॉन्च होने के बाद से Amazon पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि काफी वक्त से फोन पर कोई ज्यादा बड़ा डिस्काउंट ऑफर नहीं आया, लेकिन जो लोग अभी भी iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं, वे Amazon पर बेहतरीन डिस्काउंट ले सकते हैं। वहीं, आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएंगे जिससे आप iPhone 15 को सिर्फ 31,355 रुपये में अपना बना सकते हैं।
iPhone 16 सीरीज के हालिया लॉन्च के साथ, Amazon ने iPhone 15 (128 GB, Black) की कीमत में काफी कमी की है, जिससे खरीदारों के लिए इस मॉडल को सस्ते में खरीदने का एक शानदार मौका मिल रहा है। चलिए खास डील के बारे में जानें…
Apple iPhone 15 Amazon Offer
एप्पल iPhone 15 (128 GB, Black) का एक्चुअल प्राइस 79,600 रुपये है लेकिन अभी ये डिवाइस 12% छूट के साथ, 69,900 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को अच्छी कंडीशन में एक्सचेंज करके 35,050 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे Apple फोन की कीमत घटकर 34,850 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 3,495 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत केवल 31,355 रुपये रह जाएगी।
iPhone 15 के फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है और इसे पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Apple ने पिछले मॉडल से डिजाइन को बरकरार रखा, लेकिन नॉच के बजाय डायनामिक आइलैंड नॉच पेश किया, जिसे iPhone 14 Pro मॉडल में खूब पसंद किया गया।
कैमरा अपग्रेड
इस मॉडल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में डेलाइट, लो-लाइट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतरीन है।
बैटरी लाइफ
Apple का दावा है कि iPhone 15 में पूरे दिन की बैटरी लाइफ है, हालांकि रेगुलर इस्तेमाल के साथ ये 9 घंटे से ज्यादा चल सकता है।
प्रोसेसर
Apple के A16 बायोनिक चिप दी गई है जो, iPhone 14 और iPhone 14 Plus में इस्तेमाल किए गए A15 चिप से अपग्रेड है।
चार्जिंग पोर्ट
iPhone 15 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है, जो पिछले मॉडल में इस्तेमाल किए जाने वाले लाइटनिंग पोर्ट की जगह लेता है।
ये भी पढ़ें : Pager Blast in Lebanon: क्या है ये पेजर? जिसके फटने से गई कई लोगों की जान; हैक करना भी आसान?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines