iPhone 14 Max नहीं बल्कि इस नए नाम से आएगा ये मॉडल, जानकर आप भी कहेंगे अरे वाह!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14: ऐप्पल ने अपने आगामी आईफोन 14 की लॉन्च डेट (iPhone 14 Launch Date) पिछले हफ्ते कन्फर्म की है। वहीं, अब आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 Series) को लेकर नई अपडेट आई है कि इस सीरीज में शामिल आईफोन 14 मैक्स नए नाम के साथ पेश किया जाएगा। आईफोन 14 सीरीज में 5 मॉडल शामिल होंगे, जिनका नाम आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन 14 मिनी (iPhone 14 Mini) के अलावा दो मॉडल और होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 14 सीरीज में शामिल होने वाला आईफोन 14 मैक्स और आईफोन 14 मैक्स प्रो अब दूसरे नाम से पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आईफोन 14 मैक्स को अब आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) के नाम से पेश किया जा सकता है। आईफोन 14 सीरीज में शामिल होने वाले दो मॉडल में आईफोन 14 प्लस और आईफोन 14 प्रो प्लस (iPhone 14 Pro Plus) के नाम डिवाइस पेश किया जाएगा।
हर साल की तरह इस साल भी ऐप्पल इवेंट आयोजित होगा। इस बार 7 सितंबर, 2022 को कैलिफॉर्निया के Cupertino स्थित Apple Park में ऐप्पल इवेंट को आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक ये इवेंट रात के 10:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान आईफोन 14 सीरीज, ऐप्पल वॉच प्रो, वॉच 8 प्रो समेत आईपैड का नया वर्जन पेश किया जाएगा।
एक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 14 की कीमत पिछले मॉडल आईफोन 13 की तुलना में 10 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। इसे लेकर एक नई जानकारी और है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: