Apple iPhone 14 Sale: एप्पल जल्द ही अपनी नई सीरीज आईफोन 15 को भारत समेत अन्य बाजारों में पेश करने वाला है। हालांकि, आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च होने से पहले कंपनी की मौजूदा लेटेस्ट आईफोन 14 सीरीज भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती है।
जी हां, आईफोन 14 सीरीज का टॉप या मिड मॉडल अगर आप नहीं खरीद पा रहे हैं तो आईफोन 14 मॉडल भी उपलब्ध है। ऑफर्स के जरिए आईफोन 14 को आप काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसका 128 जीबी वैरिएंट आपके लिए करीब 25 हजार रुपये का पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आईफोन 14 को इतने कम में खरीदने का मौका मिलेगा।
Apple iPhone 14 Price & Discounts Offers
फ्लिपकार्ट के माध्यम से आपको आईफोन 14 को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। यहां पर आईफोन 14 का 128GB वैरिएंट 79,900 रुपये की जगह 69,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर आपको सीधा 9,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, अधिक छूट का लाभ बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से मिलेगा।
Apple iPhone 14 Bank Offers
बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर अलग-अलग कार्ड पर ऑफ दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% का कैशबैक मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 4000 रुपये की छूट मिलेगी। जबकि, एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन पर 4000 रुपये की छूट मिलेगी।
Apple iPhone 14 Exchange Offer
सबसे ज्यादा छूट का लाभ आपको आईफोन 14 पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर से होगा। इस पर 38,600 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। चुनिंदा मॉडल को चेंज करने पर आप 3000 रुपये की अधिक छूट पा सकते हैं। इस तरह से आपको 41,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफ मिल सकता है।
हालांकि, इतना ऑफ पाने के लिए सिलेक्टेड मॉडल होने के साथ उसकी कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा फोन का लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आना भी जरूरी है। इसी के बाद ही आपको 41,600 रुपये की छूट मिल सकेगी।
सिर्फ 24,399 रुपये में ऐसे मिलेगा iPhone 14
अगर आपको एक्सचेंज ऑफर (41,600 रुपये की छूट) का पूरा फायदा मिलता है और आप एचडीएफसी कार्ड यूज करके 4000 की छूट पाते हैं तो आपके लिए आईफोन 14 की कीमत सिर्फ 24,399 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines