Apple iPhone 14 Pro को सिर्फ 23 हजार रुपये में लाएं घर! जानिए क्या है ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Pro Price Discount Sale: एप्पल के सबसे लेटेस्ट मॉडल में अब आईफोन 14 सीरीज का नाम शामिल हो गया है। कंपनी ने इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया था। ऐसे में फोन की कीमत आईफोन 13 सीरीज की तुलना में बेहद ज्यादा है।
आईफोन 14 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। ऐसे में हर किसी के लिए इसे खरीदना संभव नहीं है, इसलिए अगर आप भी कीमत ज्यादा होने के कारण आईफोन 14 प्रो को खरीद नहीं पा रहे हैं तो अमेजन आपको एक बेहतरीन मौका दे रहा है।
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Gift Ideas: इस दिवाली गिफ्ट करें ये बेस्ट बजट स्मार्टफोन! कीमत 10 हजार रुपये से भी कम
दरअसल, अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी है। इस दौरान आईफोन 14 प्रो को सिर्फ 23 हजार रुपये में घर लाने का मौका है। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन 14 प्रो को इतने कम रुपये में लाया जा सकता है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन 14 प्रो का 256GB वेरिएंट ऑफर के साथ मिल रहा है। अमेजन पर आईफोन 14 प्रो को 1,39,900 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप इसे सिर्फ 23 हजार रुपये में घर लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नों-कॉस्ट ईएमआई ऑफर को अपनाना होगा।
अमेजन पर आईफोन 14 प्रो नों-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ मिल रहा है। इसका फायदा अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक (Amazon Pay ICICI Bank) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स उठा सकते हैं। इस कार्ड का यूज कर रहे यूजर्स 23,317 रुपये में Apple iPhone 14 Pro को घर ला सकते हैं। लगातार 6 महीने तक उन्हें ये कीमत चुकानी होगी।
आईपोन 14 प्रो को आप एडिश्नल ऑफर्स की मदद से भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको EMI का ऑप्शन चुनने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो Axis Bank, Citi Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1 हजार रुपये की छूट है।
इसके अलावा फोन पर 15,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। ऐसे में आईफोन 14 प्रो 1,39,900 रुपये की जगह 1,23,150 रुपये में खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: