Apple iPhone 14 Pro Max: एप्पल के आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स के कैमरे में आई गड़बड़ी का हल जल्द निकाला जा सकता है। कंपनी का कहना है कि वो अपने इन हैंडसेट में आए बग को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में है। अगल हफ्ते तक आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स के रियर कैमरे में आ रही है समस्या को दूर किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – MMS लीक होने पर तुरंत करें ये तीन काम, मिनटों में हट जाएगी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो
बता दें कि यूजर्स की ओर से आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को लेकर शिकायत की जा रही है कि थर्ड पार्टी ऐप यूज करने पर इन फोन का बैक कैमरा शोर कर रहा है और काफी हील भी रहा है। इसके अलावा कैमरे को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इसमें कैमरा ऐप ओपन होने में काफी समय लग रहा है। 4 से 5 सेकेंड बाद कैमरा ऐप ओपन हो रहा है।
ऐसे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो अगले हफ्ते तक आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में आए बग को दूर करते हुए कैमरा शेकिंग ईश्यू (iPhone 14 Pro Camera Shaking Issue) को ठीक कर देंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स को 7 सितंबर, 2022 के दिन लॉन्च किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैमरा बग की समस्या आनी शुरू हो गई। एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ मामलों में थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन हार्डवेयर की खराबी सामने आई है।
यूजर्स का कहना है कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करने पर कैमरे में समस्या आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि समस्या सिर्फ थर्ड पार्टी ऐप यूज करने के दौरान आ रही है। एप्पल के फोन में पहले से मौजूद कैमरा ऐप ऐसी दिक्कत नहीं कर रहा है।
अभी पढ़ें – ROG Phone 6 Batman Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
इससे पहले आईफोन 14 में सॉफ्टवेयर फिक्स की समस्या सामने आई थी। नए सॉफ्टवेयर आने के बाद यूजर्स को फेसटाइम को सक्रिय करने जैसी समस्या हुई थी। इसके समाधान के लिए iOS 16.0.1 को अपडेट करने के लिए कहा गया था।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines