Apple iPhone 14 Price Discount and Offers: एप्पल के आईफोन 15 लॉन्च होने के बाद सभी की नजरें कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल आईफोन 14 पर टिकी हुई है। ज्यादातर ग्राहक इसकी कीमत के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आईफोन 15 से आईफोन 14 को खरीदने की रुचि रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, आईफोन 14 पर कई खास ऑफर्स मिल रहे हैं जिनकी मदद से इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। आप इन ऑफर्स को अपनाकर 50 हजार से ज्यादा की छूट पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आईफोन 14 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
iPhone 14 Price Discount & Offers in Flipkart Sale
फ्लिपकार्ट सेल के जरिए आईफोन 14 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर ग्राहकों को टॉप डिस्काउंट ऑफ द सेेल के तहत सस्ते में आईफोन 14 खरीदने का मौका मिल रहा है। इस दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सीधा 12,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां पर आईफोन 14 को 69,900 रुपये की जगह 56,999 रुपये में लिस्टेड है। इस पर 18% छूट दी जा रही है।
इन ऑफर्स से मिलेगा अधिक छूट का फायदा
फ्लिपकार्ट के जरिए आप आईफोन 14 को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यहां पर बैंक ऑफर्स के तहत चुनिंदा कार्ड पर छूट दी जा रही है। जबकि, पुराने फोन को बदलकर भी आप छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Apple iPhone 14 Bank Offers
आईफोन 14 को खरीदने के लिए आप Kotak Bank Credit Card का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ पाया जा सकता है। इसके अलावा RBL Bank Credit Card और SBI Credit Card पर भी ऑफर उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल करके आप 5 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।
Apple iPhone 14 Exchange Offer
एक्सचेंज ऑफर की मदद से सबसे ज्यादा छूट पाई जा सकती है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को आईफोन 14 पर 39,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रहा है। इसके लिए शर्त और नियम लागू हैं। इसके तहत आपके द्वारा बदला जाने वाला पुराना फोन एक अच्छी कंडीशन के साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो, तभी आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिल सकेगा। अगर आप इस ऑफर का पूरा लाभ पाने में सफल रहे तो आईफोन 14 की कीमत सिर्फ 17,849 रुपये हो सकती है। साथ में कार्ड ऑफर को अप्लाई करके आप अधिक छूट का फायदा पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines