Apple iPhone 14 Plus Camera Fix Free Service Program: क्या आप भी एप्पल का iPhone 14 Plus यूज कर रहे हैं? तो आपको भी अपने डिवाइस के रियर कैमरा में परेशानी हो सकती है, लेकिन चिंता न करें। कंपनी ने इसे फ्री में ठीक करने का एक सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है। अगर आपके iPhone 14 Plus में यह समस्या है और आप इसे ठीक करवाने के लिए पहले पेमेंट कर चुके हैं, तो आपको रिफंड भी मिल सकता है। इस सर्विस प्रोग्राम के तहत Apple ने उन यूनिट्स को कवर किया है जिनका प्रोडक्शन अप्रैल 2023 से अप्रैल 2024 के बीच हुआ है। अफेक्टेड यूजर्स किसी भी Apple सर्विस सेंटर पर इसे बिना किसी पैसे दिए ठीक करवा सकते हैं।
कौन से यूजर्स हैं एलिजिबल?
बता दें कि इस सर्विस का बेनिफिट केवल उन्हीं iPhone 14 Plus यूजर्स को मिलेगा जिनकी यूनिट्स का प्रोडक्शन 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच हुआ है। Apple ने ग्राहकों के लिए एक आसान तरीका भी बताया है, जिससे वे ये जान सकते हैं कि उनका डिवाइस इस प्रोग्राम में कवर है या नहीं। इसके लिए यूजर्स Apple के सपोर्ट पेज पर जाकर अपना सीरियल नंबर एंटर कर सकते हैं।
क्या है Apple का सर्विस प्रोग्राम?
Apple के सपोर्ट पेज के अनुसार, iPhone 14 Plus मॉडल्स का एक “छोटा हिस्सा” रियर कैमरा में परेशानी का सामना कर सकता है। इसके तहत, जिन यूनिट्स में यह समस्या आती है, उन्हें 3 साल तक कवर किया जाएगा। यह देखकर काफी अच्छा भी लग रहा है कि कंपनी पुराने मॉडल्स का भी ध्यान रख रही है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: दिवाली गई पर डील्स नहीं…ये 5 फोन लूट लो अभी भी सस्ते में
सर्विस प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी कैसे चेक करें?
- सीरियल नंबर चेक करें: सेटिंग्स > जनरल > अबाउट पर जाएं और वहां से सीरियल नंबर को कॉपी करें।
- सपोर्ट पेज पर एंटर करें: Apple के सपोर्ट पेज पर इस सीरियल नंबर को पेस्ट करके आप जान सकते हैं कि आपका डिवाइस अफेक्टेड है या नहीं।
यह सर्विस प्रोग्राम रियर कैमरे से संबंधित समस्याओं के लिए फ्री रिपेयर कवर करता है, लेकिन अगर डिवाइस में कोई अन्य समस्या है, जैसे टूटा हुआ रियर ग्लास, तो उसकी मरम्मत के लिए आपको अलग से पैसा देना होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines