Apple iPhone 13 Price Cut: टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपनी नई लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। हर बार की तरह इस बार भी नए लॉन्च के साथ पुराने मॉडल्स सस्ते हो गए हैं। वहीं, अगर आप भी इस समय एक नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये बिलकुल सही समय है क्योंकि कंपनी इस वक्त iPhone 13 पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।
बता दें कि ये मॉडल काफी हद तक iPhone 14 से मिलता-जुलता है और इसका बैक डिजाइन अब भी लेटेस्ट आईफोन 15 जैसे ही है। पहले की तरह इस बार भी कंपनी ने आईफोन 15 को 79,900 रुपये में लॉन्च किया है, जिसे हर किसी के लिए खरीदना काफी मुश्किल है इसलिए आप चाहें चो आईफोन 13 को चुन सकते हैं। आइए iPhone 13 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- iPhone 15 की भारी डिमांड के बीच Vivo ने पेश किया अपना सस्ता स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से लैस
Apple iPhone 13 Price Cut & Offers
गौरतलब है कि Apple ने भी हाल ही में भारत में iPhone 13 की कीमत में कटौती की है, जिससे इसकी कीमत 59,900 रुपये हो गई है। इससे पहले पिछले साल कीमत में कटौती के बाद इसे 69,900 रुपये में लिस्ट किया गया था। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर उपभोक्ताओं को काफी बेहतर डील मिल रही है क्योंकि इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कीमत और भी कम है।
iPhone 13 Price Discount & Offers
इस बार डिस्काउंट के बाद iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 52,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। ये इस आईफोन की अब तक की सबसे कम कीमत है। यदि इसके लॉन्च प्राइस (79,900) से इसकी तुलना करें तो आपको 27,401 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि ये ऑफर केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
अभी iPhone 13 खरीदना चाहिए या नहीं?
इस साल की सबसे बड़ी दिवाली सेल जल्द ही अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर लाइव होने जा रही है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अक्टूबर के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी, जैसा कि टीजर से पता चलता है। अमेज़न इवेंट 10 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।
Flipkart upcoming Diwali Sale 2023
हालांकि, सही तारीखें अभी भी सामने नहीं आई हैं, फ्लिपकार्ट के सेल टीजर पेज से पता चलता है कि iPhones पर बड़े डिस्काउंट डील होंगे और हालांकि इसमें iPhone 14 का जिक्र नहीं है। इस सेल में iPhone 13 और iPhone 14 पर बंपर छूट मिलने की संभावना है क्योंकि कंपनी हर साल पुराने iPhone पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर देती है। इस लिए अभी आपको इस फ़ोन को खरीदने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
21 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines