Apple iPhone 13 Discount Offer : iPhone 13 एक बार फिर कम कीमत पर ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे क्रोमा और अमेजन पर 52,090 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि यह कीमत फोन के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। दोनों प्लेटफॉर्म अभी डिवाइस को अलग-अलग कलर ऑप्शन में बेच रहे हैं। क्रोमा आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये की छूट दे रहा है, जिससे कीमत और भी कम होकर 51,090 रुपये हो जाती है। वहीं, दूसरी ओर अमेजन ने अभी बैंक कार्ड ऑफर्स को लिस्ट नहीं किया है, लेकिन आप फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
iPhone 13 को खरीदने का बेहतरीन मौका
जो लोग अभी iPhone 15 के लिए 70,000 रुपये खर्च नहीं कर सकते, उनके पास पुराने मॉडल को खरीदने का ये बेहतरीन मौका है। हालांकि iPhone 12 या iPhone 11 मॉडल खरीदना अभी के टाइम पर सही नहीं है। iPhone 13 खरीदने का एक स्ट्रांग रीजन यह भी है कि इसमें आपको iPhone 14 के समान फीचर्स मिलते हैं। इसलिए यह एक वैल्यू फॉर मनी डील बन जाती है।
ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone
50,000 रुपये के बजट में कैसे है बेस्ट?
अगर आपका बजट 50,000 रुपये के आसपास है, तो आप iPhone 13 खरीद सकते हैं। कीमत के हिसाब से इस वक्त यह एक अच्छा 5G फोन है। फोन में अभी किसी भी तरह के लेग देखने को नहीं मिलते और कुछ और सालों तक इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलने वाले हैं। जिससे यह एक फ्यूचर प्रूफ फोन बन जाता है। डे लाइट में तो आप इस फोन से शानदार तस्वीरें ले सकते हैं।
बैटरी में कर सकता है निराश
हालांकि iPhone 13 अब मुश्किल से एक दिन का बैटरी बैकअप देता है और आपको इसे एक या दो बार भी चार्ज करना पड़ सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट और IP68 रेटिंग है, जो आपको 2023 वाले लेटेस्ट iPhone के साथ भी मिलती है। हालांकि इसके साथ आपको एक चार्जर भी लेना होगा क्योंकि इसमें USB टाइप-C पोर्ट नहीं मिलता।
iPhone 15 भी मिल रहा है सस्ते में
इसके अलावा, जो लोग नया iPhone 15 स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, उन्हें 70,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। डिवाइस की कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन कुछ वेबसाइट पर फोन फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ 71,999 रुपये में भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसमें Apple का नया डायनामिक आइलैंड डिजाइन, फास्ट चिपसेट, ब्राइट डिस्प्ले और कई नए फीचर्स मिलते हैं। आपको नए मॉडल के साथ बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस भी मिलती है। इसमें आपको नए 48-मेगापिक्सेल कैमरा सिस्टम के साथ 4K सिनेमैटिक मोड का ऑप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines