Apple iPhone 13 Price Discounts: एप्पल अपने महंगे आईफोन्स के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा अपने सेफ्टी फीचर्स के कारण भी लोगों के बीच काफी जाना जाता है, ये ही कारण है कि ज्यादातर लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। जबकि, कुछ लोग आईफोन को खरीदने की इच्छा को अपने बजट को देखते हुए कहीं न कहीं दबा देते हैं। ऐसे में या तो आईफोन पर मिलने वाली डिस्काउंट सेल का इंतजार रहता या फिर कोई ऐसे ऑप्शन की तलाश रहती है जिससे आईफोन को खरीदने का सपना पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

अपनी महंगे दामों के चलते आईफोन खरीदना कुछ लोगों के लिए एक सपने की तरह ही होकर रह जाता है, लेकिन आज हम एक ऐसी डील लेकर आए हैं। इसे जानकर शायद आपके लिए भी आईफोन को खरीदना एक सपना नहीं रहेगा बल्कि ऑफर्स के माध्यम से आईफोन को आप सस्ते में खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

iPhone 13 पर मिल रही है जबरदस्त छूट!

एप्पल का आईफोन 13 आप असल कीमत से काफी कम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट के माध्यम से आईफोन 13 को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पर 11,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका 128GB वैरिएंट 69,900 रुपये की जगह 57,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

Apple iPhone 13 Bank Offers

  1. ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
  2. आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई टैक्स पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  3. आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड और ईएमआई टैक्स पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

ये भी पढ़िए- Apple Watch का भूल गए हैं पासकोड? तो चिंता नहीं, ऐसे आसानी से करें रीसेट

Apple iPhone 13 Exchange Offers

फ्लिपकार्ट पर अन्य ऑफर्स के साथ एक्सचेंज ऑफर सबसे ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है। यहां आईफोन 13 पर 35,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके लिए ग्राहकों को ऐसा फोन चेंज करना होगा जिसकी कंडीशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो।

विज्ञापन

अगर आप इस तरह का फोन एक्सचेंज के दौरान बदलते हैं तो आपके लिए आईफोन 13 की कीमत सिर्फ 22,399 रुपये का पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ