Apple स्मार्टफोन यूजर्स नए iPhone आने के बाद पुराने को बदल देते हैं। आईफोन के अपडेट वर्जन iPhone 15 की लॉन्च डेट को लकर भी यूजर्स कयास लगा रहे थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे लॉन्च होने की तारीख का एलान कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ ऐपल लवर्स iPadOS 17 और iOS 17 को लॉन्च होने की भी इंतजार में थे। इसे लेकर एक रिपोर्ट पेश किया गया है। इसके साथ ही फीचर्स को लेकर भी यूजर्स अनुमान लगाना शुरू कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि ब्लूमबर्ग के द्वारा जारी रिपोर्ट में क्या कहा है और क्यों इसे लेकर हो रही है चर्चाएं।
iPadOS 17 में मिलेंगे ये नए फीचर्स
ब्लूमबर्ग के द्वारा जारी रिपोर्ट की मानें तो iPadOS 17 में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार iOS 17 और iPadOS 17 दोनों की लॉन्चिंग एक साथ हो सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें नए तरह के लॉक स्क्रीन कंस्टमाइजेशन, विजेट्स, नए हेल्थ ऐप, मैसेज और स्टीकर क्रिएशन शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसे नए लुक और डिजाइन के साथ पेश की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Smart Ring Watch खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानें खासियत और कीमत
इस वजह से iPadOS की लॉन्चिंग में हुई थी देरी
iPadOS 16 लॉन्च होने में लगभग 6 हफ्ते की देरी हुइ थी। इसे लेकर ऐपल कंपनी की तरफ से कहा गया था कि लॉन्चिंग में देरी नए फीचर्स के कारण हुई थी। इन फीचर्स में स्टेज मैनेजर को अहम माना गया था। इस फीचर के जरिए लोगों को लैपटॉप की तरह मल्टीटास्किंग करने में आसानी होती है। यानी iPadOS में लौपटॉप का एक्सपीरिएंस ले सकते हैं। लोगों को इस फीचर का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस बार भी iPadOS में नए खास फीचर्स मिलते की उम्मीद है।
iPhone 15 की इस दिन हो सकती लॉन्चिंग
ऐपल iPhone 15 को 22 सितंबर को होने वाले इवेंट में पेश करने के साथ ही इसे लॉन्च भी कर सकता है। पिछले iPhone के मुकाबले इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, टाइटेनियम फ्रेम, ऑप्टिकल जूम और फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। इसके अलावा ऐपल वॉच सीरिज 9 और ऐपल वॉच अल्ट्रा एस9 चिपसेट के साथ लॉन्च होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
4 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines