Apple iPad Air Launched: Apple ने अपने कस्टमर्स को सरप्राइज देते हुए भारत में iPad Air (2025) और 11वीं पीढ़ी के iPad (2025) को लॉन्च कर दिया है। नया iPad Air अब Apple के पावरफुल M3 चिपसेट के साथ आएगा, जबकि एंट्री-लेवल iPad में A16 Bionic चिप दी गई है। इसके अलावा, ये डिवाइस स्टोरेज के मामले में भी कमाल के हैं, क्योंकि कंपनी ने स्टोरेज को बढ़ाकर 128GB कर दिया है। इससे अब यूजर्स को अपने डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो और डेटा के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसके साथ ही, Apple ने iPad Air के लिए नया Magic Keyboard भी पेश किया है, जिसमें एक बड़ा ट्रैकपैड, 14-की फंक्शन रो और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। आइए इन डिवाइस की खासियत के बारे में जानते हैं।
iPad Air (M3 चिप) और iPad 11 की कीमत
- iPad Air (M3 चिप), iPad 11 और नया Magic Keyboard आज यानी 4 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
- इनकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी।
- जहां iPad Air (M3 चिप) ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा,
- iPad 11 ब्लू, पिंक, येलो और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
iPad 11 (Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular की कीमतें)
| स्टोरेज | Wi-Fi | Wi-Fi + Cellular |
|---|---|---|
| 128GB | ₹34,900 | ₹49,900 |
| 256GB | ₹44,900 | ₹59,900 |
| 512GB | ₹64,900 | ₹79,900 |
iPad Air (11-इंच, M3 चिप) की कीमत
| स्टोरेज | Wi-Fi | Wi-Fi + Cellular |
| 128GB | ₹59,900 | ₹74,900 |
| 256GB | ₹69,900 | ₹84,900 |
| 512GB | ₹89,900 | ₹1,04,900 |
| 1TB | ₹1,09,900 | ₹1,24,900 |
Pad Air (13-इंच, M3 चिप) की कीमत
| स्टोरेज | Wi-Fi | Wi-Fi + Cellular |
| 128GB | ₹79,900 | ₹94,900 |
| 256GB | ₹89,900 | ₹1,04,900 |
| 512GB | ₹1,09,900 | ₹1,24,900 |
| 1TB | ₹1,29,900 | ₹1,44,900 |
iPad Air (M3 चिप) के फीचर्स
डिस्प्ले:
- 11-इंच मॉडल में 2360 x 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
- 13-इंच मॉडल में 2732 x 2048 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
- दोनों मॉडल्स में True Tone, P3 वाइड कलर गमट और फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।
प्रोसेसर: इस डिवासइ में Apple M3 चिप की सुविधा मिलती है।
कैमरा:
- इन डिवाइस में 12MP वाइड-एंगल के साथ 5x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है।
- इसके अलावा इसमें 12MP सेंटर स्टेज कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: इसमें आपको USB Type-C पोर्ट के साथ 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
अन्य फीचर्स: Apple Pencil Pro और Magic Keyboard सपोर्ट के साथ Touch ID, स्टेरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E, 5G, Bluetooth 5.3 और eSIM सपोर्ट मिलता है।
iPad 11 (A16 चिप) के फीचर्स
डिस्प्ले: 11-इंच Liquid Retina Display के साथ 2360 x 1640 पिक्सल और 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर: इसमें A16 Bionic चिप दिया गया है।
कैमरा:
- इस डिवाइस में 5x डिजिटल जूम के साथ 12MP वाइड-एंगल रियर कैमरा दिया गया है।
- डिवाइस में 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: इसमें USB Type-C पोर्ट, 10 घंटे की बैटरी लाइफ है।
अन्य फीचर्स: इस डिवाइस में आपको Wi-Fi 6, 5G, Bluetooth 5.3, स्टेरियो स्पीकर्स के साथ Apple Pencil (USB-C) और Magic Keyboard Folio सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें – TikTok सेक्स शो से कर रहा 70% तक कमाई, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
10 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
13 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
14 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
15 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
17 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
17 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines