हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

iOS 27.3 Update: AI Siri से आसान होंगे कई काम, Apple Watch और Health App में भी मिलेंगे नए फीचर्स

एपल ने iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है. इसमें AI Siri से लेकर Apple Watch के नए ऑडियो फीचर्स और बदले हुए Health App तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. जानिए दिसंबर में आने वाले इस अपडेट में आपके लिए क्या-क्या नया होगा.

विज्ञापन
एपल ने iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है. (Image Credit-AI)

अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एपल अपने डिवाइस में AI फीचर्स को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में सबसे ज्यादा चर्चा AI बेस्ड सिरी की हो रही है, जो अब सिर्फ वॉयस कमांड का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यूजर्स के कई काम भी पूरे कर सकेगी. इसके अलावा एपल वॉच में नए ऑडियो इंटेलिजेंस टूल्स और हेल्थ ऐप में बदला हुआ डिजाइन देखने को मिलेगा.

AI Siri से आसान होंगे रोजमर्रा के काम

एपल ने iOS 27.3 बीटा में डेवलपर्स के लिए एप इंटेंट्स की सुविधा शुरू की है. इसकी मदद से सिरी AI को सीधे अलग-अलग ऐप्स से जोड़ा जा सकेगा. इससे यूजर्स को हर काम के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में सिरी को कमांड देकर कई काम करवा सकेंगे.

नए फीचर की मदद से यूजर्स सिरी के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा रेस्टोरेंट में टेबल बुक करना और कूरियर या डिलीवरी का स्टेटस पता करना भी आसान हो जाएगा. यानी यूजर को अलग-अलग ऐप्स में जाकर जानकारी खोजने की जरूरत कम पड़ेगी.

विज्ञापन

स्क्रीन पर मौजूद जानकारी भी समझेगी Siri

नई सिरी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह यूजर की स्क्रीन पर मौजूद जानकारी और उसके पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम कर सके. खास बात यह है कि सिरी एक ही कमांड पर कई काम पूरे करने में सक्षम होगी. एपल सफारी, मेल, मैप्स, मैसेजेस, म्यूजिक, नोट्स, फोटोज और वेदर जैसे अपने कई प्रमुख ऐप्स में भी AI फीचर्स जोड़ रहा है.

Apple Watch में मिलेंगे दो नए ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स

iOS 27.3 और watchOS 27.3 बीटा अपडेट में एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 के लिए दो नए ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल किए गए हैं. इनकी मदद से यूजर्स बातचीत से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे.

विज्ञापन
  • पहला फीचर सिरी रीकैप है. यह लंबी बातचीत या चैट्स को समझकर उनके जरूरी पॉइंट्स छोटे-छोटे बुलेट पॉइंट्स में दिखाएगा. इससे यूजर्स को पूरी बातचीत दोबारा पढ़ने या सुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • दूसरा फीचर लाइव रिवाइंड है. इसकी मदद से यूजर किसी बातचीत या ऑडियो के पिछले 15 सेकंड का ट्रांसक्रिप्शन तुरंत देख सकेंगे. यानी अगर बातचीत के दौरान कोई जरूरी बात छूट जाती है, तो उसे दोबारा समझना आसान होगा.

Health App में अपडेट

एपल ने अपने हेल्थ ऐप के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया है. नए अपडेट में इसे पहले से अलग लुक दिया गया है. इसके साथ ही ऐप में दो नए सेक्शन ‘इनसाइट्स’ और ‘लॉन्जेविटी’ जोड़े गए हैं.

हेल्थ ऐप के नए इनसाइट्स टैब में यूजर्स को दिनभर की जरूरी हेल्थ जानकारी एक जगह मिलेगी. इसमें हार्ट रेट, स्टेप काउंट और वाइटल्स जैसी डिटेल्स शामिल होंगी. इससे यूजर्स के लिए अपनी रोजाना की हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखना आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

दूसरा नया सेक्शन लोंजेबिलटी टैब है. इसमें यूजर्स को मेंटल हेल्थ, मेटाबॉलिक स्टेटस, सुनने की क्षमता, मूवमेंट और लंबे समय तक दिल की सेहत से जुड़ा डेटा देखने को मिलेगा. इस तरह नए हेल्थ ऐप में रोजाना की एक्टिविटी के साथ लंबे समय की हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी.

iOS 27.3 का फाइनल अपडेट कब आएगा?

फिलहाल एपल ने iOS 27.3 के साथ iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS 27.3 के डेवलपर बीटा वर्जन जारी किए हैं. यानी अभी ये अपडेट केवल डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम यूजर्स के लिए इनका फाइनल और स्टेबल वर्जन दिसंबर तक जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

हालांकि, AI सिरी और ऑडियो इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे. इनकी उपलब्धता डिवाइस के मॉडल, भाषा और क्षेत्र पर निर्भर करेगी. इसलिए अपडेट जारी होने के बाद भी कुछ यूजर्स को सभी नए फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- ANC से कितना अलग है AirPods का Adaptive Audio? जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola