Apple ने इस महीने पहले ही iPhone, iPad और Mac से जुड़े कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन असली सरप्राइज अभी बाकी है. मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में कंपनी कुछ और बड़े ऐलान कर सकती है, जो आने वाले पूरे साल की दिशा तय करेंगे. सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बड़े इवेंट की तारीख तक, Apple यूजर्स के लिए यह हफ्ता काफी अहम साबित हो सकता है.
iOS 26.4 अपडेट
Apple ने iOS 26.4 का Release Candidate पहले ही जारी कर दिया है, जिससे इसके फीचर्स सामने आ चुके हैं. पिछले ट्रेंड्स को देखें तो यह अपडेट 25 मार्च के तक कभी भी रोलआउट हो सकता है. यह अपडेट सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि iPad, Mac, Apple TV, Vision Pro और Apple Watch जैसे डिवाइस पर भी आएगा. इसमें नए इमोजी, Safari में कॉम्पैक्ट टैब्स और TV के लिए Genius Browse जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.
---विज्ञापन---
WWDC 2026 और iOS 27 की झलक
हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने बड़े डेवलपर इवेंट WWDC की तारीख का ऐलान कर सकता है. उम्मीद है कि यह इवेंट जून 2026 में आयोजित होगा. इसी इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर जैसे iOS 27, macOS 27 और iPadOS 27 की पहली झलक दिखा सकती है, जो आने वाले समय में Apple डिवाइस का एक्सपीरियंस बदल सकते हैं.
---विज्ञापन---
Siri में आएगा बड़ा बदलाव
Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को भी अपग्रेड करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26.5 के बीटा वर्जन में Gemini-पावर्ड Siri और नए Apple Intelligence फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. यह बीटा अपडेट 30 मार्च के आसपास लॉन्च हो सकता है, जिसमें AI से जुड़े शुरुआती बदलाव नजर आएंगे.
AirPods Max 2 भी जल्द होगा लॉन्च
सिर्फ सॉफ्टवेयर ही नहीं, Apple हार्डवेयर सेगमेंट में भी हलचल मचाने वाला है. AirPods Max 2 को 25 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है, जबकि इसकी बिक्री अप्रैल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.
कुल मिलाकर, मार्च का आखिरी हफ्ता Apple यूजर्स के लिए बेहद अहम रहने वाला है. सॉफ्टवेयर अपडेट, नए फीचर्स और बड़े इवेंट के ऐलान के साथ कंपनी एक बार फिर टेक इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बन सकती है.
ये भी पढ़ें- करोड़ों iPhone यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! नए स्पाइवेयर लीक ने बढ़ाई टेंशन, तुरंत करें ये काम