iOS 26.2: रिलीज के बाद iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये नए टॉप फीचर्स

Apple बहुत जल्द iOS 26.2 अपडेट जारी कर सकता है. कंपनी ने इसका Release Candidate वर्जन बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि पब्लिक अपडेट अब नजदीक है. जानते हैं इस अपडेट में यूजर्स को क्या नए फीचर्स मिल सकते हैं.

iOS 26.2

इस हफ्ते आ सकता है iOS 26.2 अपडेट.

विज्ञापन

iOS 26.2: iPhone इस्तेमाल करने वालों के लिए जल्द एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. Apple अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 को जल्द रोलआउट करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इसका फाइनल वर्जन टेस्टर्स को भेज दिया है. पिछले हफ्ते Apple ने iOS 26.2 का ‘Release Candidate’ यानी RC वर्जन बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया था. आमतौर पर RC बिल्ड को पब्लिक रिलीज से ठीक पहले वाला फाइनल वर्जन माना जाता है. iOS 26.2 में Apple कई नए फीचर्स और सुधार जोड़ने जा रहा है, जो iPhone के इस्तेमाल के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने वाले हैं. 

कब तक आएगा iOS 26.2?

Apple के पिछले अपडेट शेड्यूल को देखें तो iOS 26.2 के 14 दिंसबर के पहले रिलीज होने की उम्मीद है. इससे पहले iOS 18.2 और iOS 17.2 भी दिसंबर के दूसरे हफ्ते या मिड दिसंबर में ही लॉन्च किए गए थे. इसी ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Advertisment

iPhone यूजर्स को क्या मिलेगा नया?

Apple Music: अब बिना इंटरनेट भी दिखेंगे लिरिक्स

iOS 26.2 में यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है. जिसमें वो Apple Music पर अब गाने के बोल ऑफलाइन भी देखे जा सकेंगे, यानी चाहे इंटरनेट हो या न हो, आप अपने पसंदीदा गानों के साथ गुनगुना सकेंगे.

Apple Podcasts: AI बनाएगा एपिसोड्स को आसान

विज्ञापन

Podcast ऐप में AI-जनरेटेड चैप्टर्स का फीचर जोड़ा जा सकता है. इसके जरिए यूजर सीधे किसी भी एपिसोड के पसंदीदा हिस्से पर जा पाएंगे, वो भी बिना पूरा ऑडियो आगे-पीछे किए.

Apple News पर तुरंत दिखेंगी जरूरी खबरें

विज्ञापन

कंपनी द्वारा News ऐप के लेआउट में बदलाव किया जा रहा है, ताकि अहम खबरें ज्यादा साफ और ऊपर दिखाई दें. इससे यूजर्स को जरूरी स्टोरीज आसानी से पढ़ने को मिलेंगी.

Reminders: अलार्म पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

विज्ञापन

Reminders ऐप में नया अलार्म ऑप्शन जोड़ा जा रहा है, जिससे कामों की नोटिफिकेशन सेटिंग्स पर यूजर्स का कंट्रोल और बेहतर होगा.

Freeform: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट होगा आसान

विज्ञापन

Apple की कोलैबोरेशन ऐप Freeform में टेबल्स का सपोर्ट जोड़ा जा सकता है. इससे टीम वर्क और प्रोजेक्ट प्लानिंग ज्यादा व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी.

लॉक स्क्रीन: Liquid Glass इफेक्ट में नए ऑप्शन

विज्ञापन

Lock Screen पर Liquid Glass वॉच को कस्टमाइज करने के और ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे iPhone को अपनी पसंद के मुताबिक सेट करना और आसान होगा.

AirPods: लाइव ट्रांसलेशन होगा बेहतर

विज्ञापन

AirPods में लाइव ट्रांसलेशन फीचर को यूरोप में भी रोलआउट किया जा रहा है और इसमें नई भाषाएं जोड़ी जाएंगी. इससे रियल-टाइम बातचीत और आसान हो जाएगी.

CarPlay: ड्राइविंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस

विज्ञापन

CarPlay में सिस्टम लेवल पर सुधार किए जा रहे हैं, जिससे कार के अंदर iPhone इस्तेमाल करना ज्यादा स्मूद और सुविधाजनक होगा.

iOS 26.2 से क्या उम्मीद रखें?

विज्ञापन

RC बिल्ड सामने आ जाने के बाद अब iPhone यूजर्स को ऑफिशियल अपडेट का इंतजार बस कुछ ही दिनों का है. iOS 26.2 नए फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और परफॉर्मेंस सुधारों के साथ iPhone यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने वाला है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ