iOS 26.1 बीटा 2 अपडेट आने के बाद एप्पल अब आईफोन के लिए iOS 26.1 का अपडेट रोलआउट करने की योजना बना रहा है. नए अपडेट में आपको कई सुधार तो देखने को मिलेंगे साथ ही फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें एयरपॉड्स के लिए एक्सपैंडेड लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट – सेटिंग्स, सफारी, फोन्स, फिटनेस एप, अलार्म्स और दूसरे सेक्शन में बदलाव किए जाएंगे.
iOS 26.1 में क्या होंगे फीचर्स
नए अपडेट में एप्पल म्यूजिक के नए फीचर्स शामिल होंगे. यूजर्स अब मिनीप्लेयर से ही गानों के बीच स्वाइप जेस्चर्स के जरिए स्विच कर सकेंगे – लेफ्ट स्वाइप करने पर गाना अलग चलेगा और राइट स्वाइप करने पर पिछला गाना प्ले होगा. इसके अलावा एप्पल अपने एयरपॉड्स के लिए लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी ला सकता है, जो अब पांच नई भाषाओं को सपोर्ट करेगा और कुल मिलाकर 11 भाषाओं की संख्या हो जाएगी.
इसके अलावा नए फीचर के जरिए एयरपॉड्स से आप रियल-टाइम ट्रांसलेटेड कॉन्वर्सेशन भी कर सकेंगे. यह फीचर एयरपॉड प्रो 3, एयरपॉड प्रो 2 और नए एयरपॉड 4 (ANC वेरिएंट) के साथ आएगा. इसमें जो भाषाएं शामिल हैं उनमें- मंदारिन, अग्रेजी (US और UK), फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, कोरियन, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिशन मौजूद हैं.
एप्पल अपना एक पुराना जेस्चर भी फिर से पेश कर सकता है ताकि अलार्म को गलती से बंद होने से रोका जाए. नया स्वाइप टू स्टॉप एक्शन iOS 26 में पेश किए गए बड़े से दिखने वाले स्टॉप बटन की जगह ले लेगा. इस जेस्चर को अलार्म और टाइमर दोनों पर ही इस्तेमाल कर सकेंगे.
किन डिवाइसेज में मिलेगा iOS 26.1
iOS 26.1 उन सभी आईफोन्स में उपलब्ध होगा जिन्हें iOS 26 का सपोर्ट मिला हुआ है. इसमें iPhone X और बाकी के मॉडल्स शामिल हैं जिसमें दूसरा जनरेशन और नए iPhone SE भी शामिल है.
लाखों का नुकसान और जेल की सजा! सिम कार्ड से जुड़ा वो कानून जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines