Apple iOS 18 Software Update 5 New features: चाहे आप नया iPhone 16 सीरीज खरीदें या आपके पास iOS 18 को सपोर्ट करने वाला कोई डिवाइस हो, आपको अभी भी लेटेस्ट iPhones पर उपलब्ध सभी नए सॉफ्टवेयर फीचर मिलेंगे। अच्छी खबर यह है कि iOS 18 बड़ा अपडेट रोल आउट हो गया है, जो कस्टम आइकन, एक नया कंट्रोल सेंटर और ऐप लॉक जैस कई फीचर्स ऑफर कर रहा है। हालांकि, ‘AI’ फीचर्स अभी रोल आउट नहीं हुए हैं लेकिन नए अपडेट के साथ आईफोन में 5 बड़े बदलाव हुए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
होम स्क्रीन को करें पर्सनलाइज
iOS 18 में अपडेट करने पर सबसे ज्यादा बदलाव होम स्क्रीन पर देखने को मिल रहा है। पहली बार, iPhone यूजर्स ऐप आइकन को ग्रिड पर कहीं भी रख सकते हैं, बजाय इसके कि उन्हें किसी एक पैटर्न पर लॉक किया जाए। इतना ही नहीं आप अपने ऐप आइकन को अपने फोन के वॉलपेपर से मैच करने के लिए कलर भी दे सकते हैं, उन्हें डार्क मोड पर सेट कर सकते हैं, या उन्हें दिन या रात के लिए अपने आप एडजस्ट होने वाली सेटिंग पर सेट कर सकते हैं।
एक टैप से पैसे भेजें
कल्पना करें कि किसी दूसरे iPhone को बस टच करके और टैप करके पैसे भेजे जा सकते हैं। यह पहली बार में इनक्रेडिबल लग सकता है, लेकिन यह सुविधा सच में आ गई है और इसका इस्तेमाल iOS 18 में किया जा सकता है। शर्त यह है कि टैप टू कैश का इस्तेमाल करने के लिए दोनों iPhone में iOS 18 होना चाहिए।
ऐप्स लॉक
Apple ने सेंसिटिव ऐप्स तक पहुंचना और आपकी प्राइवेट जानकारी चुराना मुश्किल बना दिया है। iOS 18 में, आप किसी भी ऐप के लिए सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर ऐड करने के लिए फेस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के आप किसी भी ऐप को लॉक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Pager Blast in Lebanon: क्या है ये पेजर? जिसके फटने से गई कई लोगों की जान; हैक करना भी आसान?
वॉयस मेमो के लिए AI ट्रांसक्रिप्शन
जब आप अपने iPhone को iOS 18 में अपडेट करते हैं और वॉयस मेमो ऐप खोलते हैं, तो आप देखेंगे कि यह अब ऑडियो रिकॉर्ड करते समय आपके वॉयस की लाइव ट्रांसक्रिप्ट दिखाता है। पहले, iPhone यूजर्स को वॉयस मेमो को ट्रांसक्राइब करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करना पड़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है।
नोट्स में कर सकेंगे मैथ के सवालों को सॉल्व
iPhone मंथली एक्सपेंसेस को रिकॉर्ड करने के लिए डायरी या बुक कीपिंग की तरह भी काम कर सकता है, जैसे कि आपने किराने के सामान पर कितना खर्च किया, अपने iPhone EMI का भुगतान कब करना है और भी बहुत कुछ। आप पहले से ही iPhone के नोट्स ऐप में अपने दैनिक खर्चों को लॉग कर सकते हैं, लेकिन iOS 18 में एक नया एक्स्ट्रा फीचर आया है जो आपके लिए नोट्स के अंदर ही मैथ के सवालों को सॉल्व कर देगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines