Apple iOS 18 Release Date in India: Apple ऑफिशियल तौर पर जून में WWDC 2024 में iOS 18 को पेश करेगा, जिसमें पहली बार iPhone पर कई ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो अभी तक सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर ही मौजूद हैं। साथ ही कंपनी AI फीचर्स लाने की भी प्लानिंग कर रही है। iOS 18 iPhones पर ChatGPT जैसे फीचर ऑफर कर सकता है। नेक्स्ट iPhone 16 सीरीज में इन-हाउस लार्ज लैंग्वेज मॉडल मिलने की उम्मीद है। इनमें से कुछ फीचर्स तो प्रोसेसर की पावर का यूज करके फोन की परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।
मिलेंगे ढेरों फीचर्स
हालांकि 9to5Mac की एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि Apple इन AI फीचर्स को OpenAI के GPT के बेस पर ही तैयार कर रहा है। iPhone पर आने वाले AI फीचर में सिरी का यूज करके कंटेंट की समरी मिनटों में हासिल कर सकेंगे। साथ ही Apple म्यूजिक पर ऑटोमेटिक प्लेलिस्ट जेनरेट कर सकेंगे। क्विक कंटेंट क्रिएशन के लिए AI-Powered नोट्स ऐप और Google के लेटेस्ट स्मार्टफोन के जैसे जेनरेटिव AI फीचर मिलने वाले हैं। जिसके जरिए आप एक क्लिक पर फोटो एडिट कर पाएंगे।
वीडियो से जानें iOS 18 के 10+ Changes
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
Apple WWDC 2024 में और क्या होगा खास?
इसके अलावा, iOS 18 के साथ, Apple Android यूजर्स के साथ टेक्स्टिंग करते समय भी iMessage के जैसे टेक्स्टिंग एक्सपीरियंस को तैयार करने के लिए RCS मैसेजिंग को भी पेश करेगा। iOS 18 के अलावा, Apple WWDC 2024 में iPadOS 18, watchOS 11 और macOS 15 भी पेश करेगा, जिनमें सभी डिवाइस को नए और शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट!
वहीं एप्पल ने हाल ही में कई ऐसी घोषणाएं की हैं जिसने सभी को चौंका दिया है। कंपनी ने आईफोन पर थर्ड पार्टी ऐप, ब्राउजर और पेमेंट गेटवे समेत कई बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि कंपनी ने ये हालिया निर्णय यूरोपीय संघ के डिजिटल बाजार अधिनियम (डीएमए) के तहत लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ग्लोबल स्केल पर भी ये सभी बदलाव कर सकता है, जिसकी शुरुआत iOS 18 अपडेट से हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट बन जाएगा।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines