Apple iOS 18.2 Update: एप्पल जल्द ही iOS 18.2 का बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट ला रहा है। इसी के साथ कंपनी डिवाइस में नए इंटेलिजेंस फीचर्स को भी अपग्रेड करने जा रही है, जो ब्लूमबर्ग के अनुसार, 2 दिसंबर को आ रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा इंतजार लोग ChatGPT-बेस्ड Siri का कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच ये खबर भी आ रही है कंपनी ChatGPT-बेस्ड सीरी के लिए यूजर्स से हर महीने पैसे लेगी। जिसके साथ कंपनी कुछ खास फीचर्स को ऑफर करेगी। चलिए इसके बारे में जानें…
…तो हर महीने देने होंगे 1,950 रुपये?
दरअसल हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ChatGPT-बेस्ड Siri के लिए $20 या 1,950 रुपये हर महीने चार्ज कर सकती है। जिसमें आपको ChatGPT Plus का एक्सेस मिलेगा। लेटेस्ट iPhone यूजर्स को Apple इंटेलिजेंस के सारे फीचर्स को अनलॉक करने के लिए ये चार्ज देना होगा। जबकि राइटिंग टूल्स और इमेज प्लेग्राउंड जैसी सुविधाएं ChatGPT Plus मेंबरशिप के बिना भी काम करेंगी। हालांकि इसके बिना Siri की कैपेबिलिटीज लिमिटेड रहेंगी।
ऐसे ले सकेंगे ChatGPT Plus की मेंबरशिप
9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट के बाद यूजर्स सेटिंग ऐप से सीधे ChatGPT Plus की मेंबरशिप भी ले सकेंगे। यूजर्स सेटिंग्स > Apple इंटेलिजेंस और Siri > ChatGPT > ChatGPT Plus में जाकर अपग्रेड कर सकेंगे। फिलहाल ChatGPT Plus की मेंबरशिप लेने के लिए इस पर कोई एक्स्ट्रा डिस्काउंट नहीं मिलेगा। जबकि वेब ब्राउजर के जरिए ChatGPT Plus की मेंबरशिप लेने पर यूजर्स को बेस्ट प्राइस मिल सकता है।
लिमिटेड रहेंगे फीचर्स?
हालांकि इस नई ChatGPT-बेस्ड Siri का इस्तेमाल बिना मेंबरशिप के भी किया जा सकता है, लेकिन इससे लेटेस्ट GPT मॉडल का एक्सेस नहीं मिलेगा और ये काफी लिमिटेड रहेगी। इमेज क्रिएशन, डॉक्यूमेंट एनालिसिस और वेब ब्राउज़िंग जैसी फंक्शनैलिटीज पर भी लिमिट रहेगी। दूसरी ओर, ChatGPT Plus मेंबरशिप वाले यूजर्स को Siri को और भी जबरदस्त ढंग से यूज कर पाएंगे।
इन यूजर्स को नहीं देने होंगे पैसे
2,000 रुपये का यह मंथली अमाउंट उन लोगों पर भी लागू होगा जो अपने Apple Intelligence सपोर्टेड iPad और Mac पर नए Siri का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अगर किसी यूजर के पास पहले से ही ChatGPT Plus मेंबरशिप है, तो वे Apple Intelligence के लिए iPhone पर Siri की ओवरऑल कैपेबिलिटीज को अनलॉक करने के लिए उसी साइन-इन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फिर आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines