Apple iOS 18.2 Update Features: एप्पल ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में एप्पल इंटेलिजेंस का पहला सबसे बड़ा अपडेट iOS 18.1 रोल आउट किया था। जिसमें फोटो में क्लीन अप टूल, एक नया Siri UI और राइटिंग टूल पेश किया गया था। लेकिन, अब Apple iOS 18.2 का अपडेट लेकर आ रहा है जो कई खास फीचर्स ऑफर कर रहा है। हालांकि बीटा यूजर्स अभी से इन फीचर्स का मजा ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको iOS 18.2 इनस्टॉल करना होगा। कंपनी ने नए अपडेट के साथ तो सीरी के अंदर सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं। चलिए इस नए अपडेट के साथ आये इन 3 खास फीचर्स के बारे में जानते हैं…
Custom Name for Siri
अगर आप भी ‘Hey Siri’ बोल-बोल कर बोर हो गए हैं तो अब आपके लिए कंपनी एक खास ऑप्शन लेकर आई है जिसकी मदद से आप इसे ऑन करने वाले नाम को बदल सकते हैं। जी हां, आप Hey Siri की जगह इसका नाम “Hey Mausammi” भी रख सकते हैं। बस इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की Settings > Vocal Shortcuts और Siri में जाकर इसे सेट करना होगा। इतना ही नहीं यहां आप सीरी के लिए अपनी आवाज भी ऐड कर सकते हैं। हालांकि इसे सेट करने में आपको 15 मिनट का वक्त लगेगा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
Visual Recognition with Siri
अब आप नए अपडेट के साथ कैमरा बटन को लॉन्ग-प्रेस करके किसी भी ऑब्जेक्ट के बारे में जान सकते हैं जैसे आप किसी कार की तरफ अपने फोन को पॉइंट करके ये पूछ सकते हैं कि इस कार की माइलेज कितनी है और ये कौन-सी कार है। सुनने में ये फीचर जितना कूल लग रहा है उतना ही हेल्पफुल भी है।
‘Hey Siri’ बोले बिना चलेगा असिस्टेंट
अगर आप किसी ऐसी जगह पर है जहां आपको ‘Hey Siri’ बोलने में शर्म आ रही है तो अब आप असिस्टेंट से चैट के जरिए भी सब कुछ जान सकते हैं। इसके लिए बस आपको फोन के बॉटम में लॉन्ग प्रेस करना होगा जिसके बाद सीरी ऑन हो जाएगी और आप यहां से कुछ भी जान सकते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines