Apple iOS 17 Screen Distance Feature Improve Your Eye Health Relieve Eyestrain: जब हम छोटे थे और नजदीक से टीवी देखते थे, तो घरवाले कहते थे कि थोड़ा दूर बैठो, नहीं तो आंखें खराब हो जाएंगी। अब टीवी तो नहीं मगर हम मोबाइल का ज्यादा यूज करते हैं। कई बार रात को कमरे की लाइट बंद होती है और हम मोबाइल यूज कर रहे होते हैं। इससे कई बार आपको आंखों पर ज्यादा दबाव महसूस होता होगा। अब हमें पहले की तरह कोई टोकने वाला नहीं होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे फोन में एक ऐसी सुविधा है, जो हमें आंखों के दबाव से बचाती है। जब हम मोबाइल को आंखों के करीब रखेंगे तो फोन में मौजूद फीचर हमें चेतावनी देगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके पास iOS 17 वाला iPhone है , तो आप ‘स्क्रीन डिस्टेंस’ फीचर का लाभ उठा सकते हैं। फीचर के यूज से आप अपनी आंखों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। दरअसल, Apple का लेटेस्ट अपडेट iOS 17 आया है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को मोबाइल स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखने में मदद करता है। स्क्रीन डिस्टेंस फीचर ‘ट्रूडेप्थ’ कैमरे का यूज करता है, जिसका उपयोग फेस आईडी के लिए भी किया जाता है। ये फीचर आईफोन या आईपैड से आपके आंखों की दूरी को मापता है और अगर आप मोबाइल के ज्यादा नजदीक है तो आपको स्क्रीन को थोड़ा दूर रखने की सलाह देता है।
कैसे करें इस फीचर का यूज?
1. सेटिंग्स खोलें और स्क्रीन टाइम पर टैप करें।
2. स्क्रीन डिस्टेंस पर टैप करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
3. अब आपको दिखेगा कि स्क्रीन डिस्टेंस कैसे काम करती है। आप फिर से कंटिन्यू पर टैप करें।
बस, इतना करने के बाद आपका डिवाइस समय-समय पर आपकी स्क्रीन और आंखों के बीच की दूरी की जांच करेगा। फीचर के ऑन होने के बाद आप अपने डिवाइस को लंबे समय तक 12 इंच (30 सेंटीमीटर) से अधिक करीब रख रहे हैं, तो यह आपको एक मैसेज दिखाएगा जिसमें लिखा होगा कि आईफोन बहुत करीब है।
स्क्रीन डिस्टेंस को आपकी आंखों का ख्याल रखने के लिए डिजाइन किया गया है। हां, एक जरूरी बात ये कि ये फीचर न तो आपकी कोई तस्वीर क्लिक करता है और न ही आपका कोई डेटा Apple को भेजता है। सारी प्रोसेसिंग आपके डिवाइस तक ही सीमित होती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines