हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Apple यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका? AI फीचर्स के लिए हर महीने करनी पड़ सकती है जेब ढीली

Apple Intelligence Monthly Subscription: एप्पल जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए AI फीचर्स ला रहा है लेकिन कंपनी इसके लिए मंथली सब्सक्रिप्शन भी ला सकती है, जिसमें इन फीचर्स को एक्सेस करने के लिए आपको पैसे देने होंगे। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Apple Intelligence Monthly Subscription: एप्पल ने हाल ही में अपने WWDC इवेंट 2024 के दौरान अपने नए iOS 18 को पेश किया था जिसके साथ कंपनी ने कई नए AI फीचर्स को भी रोल आउट किया है। हालांकि अभी iOS का नया वर्जन सिर्फ बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है लेकिन कंपनी इसे जल्द ही सभी के लिए रोल आउट कर सकती है। वहीं, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी अब AI फीचर्स के लिए भी अपने यूजर्स से पैसे लेने की तैयारी में है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लेना होगा मंथली सब्सक्रिप्शन

दरअसल ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। उन्होंने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि Apple इंटेलिजेंस के लिए यूजर्स से पैसे चार्ज कर सकता है। यानी आप अगर अपने आईफोन में AI फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि कुछ फीचर फ्री भी होंगे लेकिन ज्यादातर फीचर्स के लिए कंपनी पैसे चार्ज कर सकती है।

ये भी पढ़ें : घूमने जाना हो या करनी हो बर्थडे पार्टी प्लान, WhatsApp करेगा मदद; जानें कैसे?

विज्ञापन

शुरुआत में मिलेगा फ्री एक्सेस  

इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी इसे “Apple Intelligence+” नाम से सब्सक्रिप्शन मॉडल पर पेश कर सकती है। कंपनी Apple इंटेलिजेंस को शुरुआत में तो फ्री में एक्सेस करने की सुविधा देगा, लेकिन टेक दिग्गज समय के साथ इसमें बदलाव कर सकता है। यह स्ट्रेटेजी ठीक iCloud जैसी होने की बात कही जा रही है।

यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के साथ कमाई  

जैसे एप्पल अभी iCloud में 5GB फ्री स्टोरेज दे रहा है लेकिन इसका सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप इसमें ज्यादा स्टोरेज के साथ कई एक्स्ट्रा फीचर्स का भी मजा ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन मॉडल में ये बदलाव दिखाता है कि Apple अपने Revenue Sources बढ़ा रहा है। AI पर बढ़ते फोकस के साथ, Apple का टारगेट न केवल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है बल्कि इन सर्विस से इनकम बनाना है।

विज्ञापन

क्या सभी को मिलेगा Apple Intelligence?

आपको बता दें कि Apple Intelligence सिर्फ 8GB RAM वाले मॉडल्स को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि मौजूदा लेटेस्ट आईफोन 15 में भी आप इसका मजा नहीं ले पाएंगे लेकिन प्रो सीरीज में एप्पल के AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी पूरे आईफोन 16 लाइनअप में इसे पेश कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola